West Bengal Assembly Election 2026 Assembly Election 2026

पहाड़ देखने गया था शख्स, भूल गया रास्ता, जूतों से पानी पीकर बचाई जान, फिर इस हालत में मिला...

Hiker Missing: अमेरिका के कैलिफोर्निया के रहने वाले शख्स लुकास मैकक्लिश को बचा लिया गया है. वे पहाड़ देखने निकले थे, लेकिन इस दौरान वे जंगल में रास्ता भटक गए. उन्होंने एक टीवी इंटरव्यू में बताया कि वे जंगल में 10 दिनों तक एक जोड़ी पैंट, टोपी और जूतों के सहारे संघर्ष करते रहे. हालांकि अब कैलिफोर्निया पुलिस ने उन्हें बचा लिया है. गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज होने के बाद पुलिस और वन विभाग की टीम ने रेस्क्यू अभियान चलाया था.

Social Media
India Daily Live

Hiker Missing: अमेरिका के कैलिफोर्निया में 10 दिनों से पहाड़ों में लापता एक शख्स  अब खोज लिया गया है. 34 साल के लुकास मैकक्लिश 11 जून को सांता क्रूज पहाड़ों में सैर करने के लिए निकले थे. पहाड़ देखने की चाहत में वे 3 घंटे तक पैदल चलते गए. जब उन्होंने वापस लौटने की कोशिश की तब तक वो रास्ता भूल चुके थे. रिपोर्ट के मुताबिक,  मैकक्लिश के पास कुछ 4 लीटर के करीब पानी थी. वह इस पानी के सहारे 10 दिनों तक जीवित रहे. कैलिफोर्निया पुलिस ने उन्हें गुरुवार को ड्रोन के जरिए ढूंढ़ निकाला. 

रिपोर्ट के अनुसार, कैलिफोर्निया पुलिस ने उन्हें ड्रोन की मदद से विशाल जंगल में ढूंढ़ निकाला. वे कीचड़ से लथपथ थे और काफी कमजोर हो गए थे. परिवार के सदस्यों के अनुसार,जब  मैकक्लिश को घर के आस-पास ढूंढ़ा गया लेकिन वे नहीं मिले तब परिवार ने उनकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई. पुलिस ने इसके बाद उन्हें ढूंढ़ने के लिए 300 लोगों का स्पेशल रेस्क्यू मिशन चलाया.  मैकक्लिश को ढूंढ़ने के लिए पुलिस और वन विभाग की टीम ने 2600 वर्ग किमी जंगल को ड्रोन के जरिए छान डाला. 

 

तो ऐसे बची जान...

बचाव टीम में शामिल एक अधिकारी ने बताया कि कई बार जंगल में बचाओ-बचाओ की आवाज सुनाई देती थी, लेकिन कुछ देर बाद वो आवाज आनी बंद हो जाती, इस वजह से हमारे सामने उलझन पैदा हो जाती थी. अमेरिकी न्यूज चैनल एबीसी को दिए गए इंटरव्यू में  मैकक्लिश ने कहा कि वे 10 दिनों तक जंगल में एक जोड़ी पैंट, टोपी और जूते के सहारे जंगल में जूझते रहे. उन्होंने बताया कि वे जूतों की मदद से पानी पीते थे. इसलिए वह आज जिंदा हैं.