T20 World Cup 2026

अफगानिस्तान ने उजाड़ दिया पाकिस्तान! कई सैनिकों और बेगुनाहों की मौत, वीडियो में देखें तबाही का मंजर

Afghanistan-Pakistan War: जबीहुल्लाह मुजाहिद के अनुसार, इस्लामाबाद के सैनिकों ने बुधवार सुबह स्पिन बोल्डक पर हुए हमले में 12 नागरिकों को मार डाला और 100 लोगों को घायल कर दिया.

@RT_hindi_
Sagar Bhardwaj

Afghanistan-Pakistan War: पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच छिड़ी जंग वक्त के साथ भीषण होती जा रही है. ताजा जानकारी के अनुसार, इस जंग में ना केवल सैनिक बल्कि सीमाई इलाकों में रहने वाले आम नागरिक भी मारे जा रहे हैं. अब तक दर्जनों बेगुनाहों के मारे जाने और घायल होने की खबर है. लंबे समय तक एक दूसरे के सहयोगी रहे दोनों देश अब एक दूसरे के जानी दुश्मन बन चुके हैं.

पाकिस्तान की कई चौकिंगा तबाह, टैंकों पर किया कब्जा

रिपोर्ट्स के अनुसार, अफनिस्तान की सेना ने पाकिस्तानी सेना की कई चौकियों को तबाह कर दिया है और उनके कई टैंकों पर कब्जा कर लिया है. जबीहुल्लाह मुजाहिद के अनुसार, इस्लामाबाद के सैनिकों ने बुधवार सुबह स्पिन बोल्डक पर हुए हमले में 12 नागरिकों को मार डाला और 100 लोगों को घायल कर दिया. 

इसके बाद शनिवार 11 अक्तूबर को तालिबानी सरकार के रक्षा विभाग ने डूरंड रेखा के साथ पाकिस्तानी चौकियों पर जवाबी हमले किए. इन हमलों के जवाब में पाकिस्तानी सेना ने अफगानिस्तान सेना की चौकियों पर हमला किया.

अफगानिस्तान ने दावा किया कि इन झड़पों में 58 पाकिस्तानी सैनिक मारे गए और 30 अन्य घायल हो गए. वहीं पाकिस्तानी सेना के सूचना एवं जनसंपर्क कार्यालय ने एक बयान जारी कर 23 पाकिस्तानी सैनिकों के मारे जाने वह 29 अन्य के घायल होने की पुष्टि की.

पाकिस्तान ने यह दावा किया है कि अफगानिस्तान की तालिबान सरकार ने उनके विरोधी समूहों को अपने यहां शरण दी है जो पाकिस्तान पर हमले करते हैं. हालांकि तालिबानी सरकार ने इन आरोपों का खंडन किया है और कहा है कि वह अपनी धरती का इस्तेमाल किसी भी देश के खिलाफ नहीं होने देगी.