सिनेमाघरों में रिलीज हुई ममूटी और मोहनलाल की 'पैट्रियट', जानें पब्लिक ने फिल्म को पास किया या फेल?
दिग्गज सितारे ममूटी और मोहनलाल एक बार फिर साथ नजर आ रहे हैं. उनकी नई फिल्म 'पैट्रियट' आज 1 मई 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है. यह फिल्म एक पॉलिटिकल स्पाई थ्रिलर है, जिसमें राष्ट्र की सुरक्षा, जासूसी और राजनीति जैसे मुद्दों को रोमांचक अंदाज में पेश किया गया है.
मुंबई: मलयालम सिनेमा के दो दिग्गज सितारे ममूटी और मोहनलाल एक बार फिर साथ नजर आ रहे हैं. उनकी नई फिल्म 'पैट्रियट' आज 1 मई 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है. यह फिल्म एक पॉलिटिकल स्पाई थ्रिलर है, जिसमें राष्ट्र की सुरक्षा, जासूसी और राजनीति जैसे मुद्दों को रोमांचक अंदाज में पेश किया गया है. निर्देशक महेश नारायणन की इस फिल्म का इंतजार फैंस को लंबे समय से था.
सिनेमाघरों में रिलीज हुई ममूटी और मोहनलाल की 'पैट्रियट'
अब रिलीज के बाद सोशल मीडिया पर यूजर्स अपनी राय शेयर कर रहे हैं. फिल्म की शुरुआत धीमी बताई जा रही है, लेकिन धीरे-धीरे यह अपनी रफ्तार पकड़ती है. कई यूजर्स का कहना है कि पहला हाफ स्लो बर्न थ्रिलर की तरह है, जिसमें कहानी और किरदारों को अच्छे से स्थापित किया गया है. इंटरवल ब्लॉक काफी पावरफुल है, जो दर्शकों को दूसरे हाफ के लिए उत्सुक बना देता है.
फिल्म देख चुके ज्यादातर यूजर्स इसे एक टाइम वॉच बता रहे हैं. जो लोग स्पाई थ्रिलर और देशभक्ति वाली कहानियां पसंद करते हैं, उनके लिए यह फिल्म अच्छा ऑप्शन है. अभी दूसरे हाफ के रिएक्शन भी आने बाकी हैं, लेकिन शुरुआती प्रतिक्रियाओं से साफ है कि 'पैट्रियट' ने मलयालम इंडस्ट्री में तहलका मचा दिया है.