T20 World Cup 2026

रायसी की मौत के बाद सदमे से उबरा ईरान! सत्ता संभालने के लिए 28 जून को होगा मतदान

Iran News: ईरान के तत्कालीन राष्ट्रपति इब्राहिम रायसी की मौत के बाद मुल्क में राष्ट्रपति पद की तारीखों का ऐलान हो गया है. ईरान में 28 जून को प्रेसिडेंट चुने जाने के लिए वोट डाले जाएंगे. आंतरिक मामलों के विभाग ने इस बारे में जानकारी साझा की है.

Social Media
India Daily Live

Iran News: ईरान के राष्ट्रपति इब्राहिम रायसी की मौत के बाद ईरान नए राष्ट्रपति को चुनने के लिए तैयार हो गया है. खबर के मुताबिक, ईरान में 28 जून को राष्ट्रपति पद के लिए चुनाव होगा. इच्छुक लोगों को पांच दिनों के भीतर अपना आवेदन करना होगा. बीते दिनों एक हेलीकॉप्टर हादसे के दौरान ईरानी नेता इब्राहिम रायसी की दुखद मौत हो गई थी. इस दौरान उनके साथ सवार विदेश मंत्री सहित कई अन्य लोगों की भी मौत हो गई थी. ईरानी मामलों के आंतरिक मंत्री अहमद वाजिदी ने कहा कि यहां पांच दिन उम्मीदवारों के पंजीकरण के लिए होंगे. उन्होंने कहा कि यह चुनाव संसदीय चुनावों की तरह ही होंगे.

ईरान के राष्ट्रपति पद की दावेदारी के लिए आवेदकों को कुछ शर्तों और योग्ताओं को पूरा करना होगा. रिपोर्ट के अनुसार, 40 साल से 70 साल के लोग इस पद के लिए आवेदन करने में सक्षम होंगे.  सभी उम्मीदवारों के पास कम से कम मास्टर डिग्री आवेदन करने के लिए अनिवार्य है. 

गार्जियन काउंसिल लेगी फैसला 

ईरान का आंतरिक मंत्रालय पुलिस प्रभारी भी है. यह बगैर किसी दखल के ईरानी नेता की चुनावी प्रक्रिया को पूरा कराता है. गौरतलब है कि ईरान में सभी फैसले सुप्रीम नेता अयातुल्लाह खामेनेई द्वारा ही लिए जाते हैं. उम्मीदवारों के आवेदन पर अंतिम फैसला गार्जियन काउंसिल लेगी. यह 12 सदस्यीय पीठ है, जिसमें न्यायविदों और मौलवियों का एक पैनल शामिल है. इसके प्रमुख ईरान के सुप्रीम नेता खामेनेई ही हैं. 

यह नेताओं की है चर्चा 

इस पद पर दावेदारों को लेकर कई तरह के कयास लगाए जा रहे हैं. कहा जा रहा है कार्यवाहक राष्ट्रपति मोहम्मद मोखबर ही अगले दावेदार हो सकते हैं. उन्हें ईरान के सुप्रीम नेता से कई बार मिलते हुए भी पाया गया है. पूर्व कट्टरपंथी प्रेसिंडेंट रहे मोहम्मद अहमदीनेजाद और सुधारवादी नेता राष्ट्रपति मोहम्मद खातमी भी संभावित उम्मीदवारों के रूप में पर्चा दाखिल कर सकते हैं.