Assembly Election 2026 West Bengal Assembly Election 2026

जॉर्जिया मेलोनी का 'नमस्ते' वाला अंदाज, व्हाइट हाउस में भारतीय संस्कृति की छाप

मेलोनी का यह नमस्ते वाला अंदाज कोई नई बात नहीं है. इससे पहले जून 2024 में इटली में आयोजित जी-7 शिखर सम्मेलन के दौरान भी उन्होंने भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, ब्रिटेन के तत्कालीन प्रधानमंत्री ऋषि सुनक और यूरोपीय आयोग की अध्यक्ष उर्सुला वॉन डेर लेयेन का नमस्ते के साथ स्वागत किया था.

Social Media
Gyanendra Sharma

Georgia Meloni Namaste: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दुनिया भर के नेताओं के साथ बैठक की. वोलोदिमिर जेलेंस्की  के साथ उनकी मुलाकात चर्चा बनी. इस बीच इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी ने सबका ध्यान अपनी ओर खींचा. उनका नमस्ते वाला अंदाज ने देखने को मिला. 

नमस्ते, भारतीय संस्कृति का एक अभिन्न हिस्सा, दो हाथ जोड़कर और सिर को हल्का सा झुकाकर किया जाने वाला अभिवादन है. यह न केवल सम्मान और शांति का प्रतीक है, बल्कि यह भारतीय आतिथ्य और सौहार्द को भी दर्शाता है. इससे पहले इटली में जी-7 समिट के दौरान भी नेताओं का नमस्ते करके स्वागत किया था.

नमस्ते वाला अंदाज

मेलोनी का यह नमस्ते वाला अंदाज कोई नई बात नहीं है. इससे पहले जून 2024 में इटली में आयोजित जी-7 शिखर सम्मेलन के दौरान भी उन्होंने भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, ब्रिटेन के तत्कालीन प्रधानमंत्री ऋषि सुनक और यूरोपीय आयोग की अध्यक्ष उर्सुला वॉन डेर लेयेन का नमस्ते के साथ स्वागत किया था. उस दौरान भी उनका यह भाव सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ था और इसे 'मोदी इफेक्ट' के रूप में देखा गया था.

एक वीडियो में प्रधानमंत्री मोदी को इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी का अभिवादन करते  बातचीत करते हुए दिखाया गया है. जॉर्जिया मेलोनी का भारतीय संस्कृति के प्रति यह लगाव केवल औपचारिक अभिवादन तक सीमित नहीं है. वह पहले भी भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ अपनी मित्रता और गर्मजोशी के लिए चर्चा में रही हैं. जी-7 शिखर सम्मेलन 2024 में मेलोनी ने न केवल मोदी का नमस्ते के साथ स्वागत किया था, बल्कि उनके साथ एक सेल्फी भी ली थी, जिसने सोशल मीडिया पर #मेलोडी हैशटैग को ट्रेंड करवाया था.