T20 World Cup 2026

Gaza Peace Plan: ट्रंप को पसंद आया पीएम मोदी का गाजा शांति पोस्ट, रिपोस्ट कर दिया समर्थन

Gaza Peace Plan: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इजरायल-गाजा युद्धविराम की ओर एक बड़ा कदम उठाया है. उन्होंने इसके लिए एक योजना तैयार की है. उनकी इस योजना का पीएम मोदी ने खुलकर स्वागत किया है. जिसे राष्ट्रपति ट्रंप ने भी सराहा है.

X (@XHNews, @gauravsabnis)
Shanu Sharma

Gaza Peace Plan: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इजरायल-गाजा युद्ध को खत्म कराने के लिए 20 सूत्रीय योजना तैयार की है. उनके इस योजना पर भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी समर्थन किया. पीएम मोदी ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर किया, जिसके बाद ट्रंप ने पीएम मोदी के पोस्ट को ट्रुथ सोशल पर रिशेयर किया. 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पोस्ट को अमेरिकी राष्ट्रपति ने बिना किसी बदलाव के दोबारा शेयर किया. पीएम मोदी ने अपने पोस्ट में इस योजना का खुलकर समर्थन किया है. उन्होंने अपने पोस्ट में लिखा कि भारत गाजा संघर्ष को समाप्त करने के लिए राष्ट्रपति डोनाल्ड जे. ट्रंप द्वारा एक व्यापक योजना की घोषणा का स्वागत करता है.

अंतर्राष्ट्रीय समर्थन जुटाने की कोशिश 

पीएम मोदी ने ट्रंप की इस योजना पर समर्थन जताते हुए लिखा कि भारत गाजा संघर्ष को समाप्त करने के लिए डोनाल्ड ट्रंप की योजना का स्वागत करता है. इस योजना से फिलिस्तीनी और इजरायली नागरिकों के साथ-साथ पश्चिम एशियाई क्षेत्र में भी शांति और सुरक्षा प्रदार करेगा. साथ ही उन्होंने आशा जताई कि डोनाल्ड ट्रंप के इस योजना को सभी संबंधित पक्ष समर्थन देंगे. डोनाल्ड ट्रंप इस समय शांति योजना पर अंतर्राष्ट्रीय समर्थन जुटाने की कोशिश कर रहे हैं. उन्होंने अपने इस योजना को खूनी संकट का हल बताया है और इसपर समर्थन मांगा है. डोनाल्ड ट्रंप के शांति योजना पर इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने समर्थन जताया है. 

क्या है डोनाल्ड ट्रंप की शांति योजना?

ट्रंप की इस शांति योजना के बारे में बात करें तो इस योजना में दोनों देशों में शांति लाने की बात कही गई है. इसके लिए 20 प्वाइंट्स दिए गए हैं, जिसमें तत्काल युद्धविराम और बंधकों की रिहाई और अदला-बदली शामिल है. इसके अलावा हमास को पूरी तरह हथियार फेंकने की भी बात कही गई है. साथ ही साथ ट्रंप ने अपने प्रस्ताव में लिखा कि गाजा में अंतरराष्ट्रीय निकाय की देखरेख में एक संक्रमणकालीन सरकार बनाया जाएगा और वहां के उत्थान में पूरी मदद की जाएगी. डोनाल्ड ट्रंप ने इस प्रस्ताव में साफ कहा है कि इस बार सरकार के गठन में हमास किसी भी तरह से जुड़ा नहीं होना चाहिए. इस योजना के साथ एक मैप भी शेयर किया है.