इमरान खान की एक्स वाइफ के पति को मिल रही भारत से जान से मारने की धमकियां, रेहम खान ने वीडियो शेयर किया दावा
पाकिस्तान के पूर्व पीएम इमरान खान की एक्स वाइफ रेहम खान के पति मिर्जा बिलाल ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर कर कहा कि उन्होंने भारतीय सेना से एक अपील की थी जिसके बाद उन्हें और उनके परिवार को भारत से खतरनाक धमकियां मिल रही हैं.
Imran Khan Ex Wife Reham Khan: पाकिस्तान के पूर्व पीएम इमरान खान की एक्स वाइफ रेहम खान के पति मिर्जा बिलाल ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर कर कहा कि उन्होंने भारतीय सेना से एक अपील की थी जिसके बाद उन्हें और उनके परिवार को भारत से खतरनाक धमकियां मिल रही हैं.
इमरान खान की एक्स वाइफ के पति को मिल रही भारत से जान से मारने की धमकियां
रेहम खान ने कहा कि उनके मौजूदा पति मिर्जा बिलाल को भारत से जान से मारने की धमकियां मिल रही हैं.मिर्जा बिलाल ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर कर कहा कि उन्होंने भारतीय सेना से एक अपील की थी जिसके बाद उन्हें और उनके परिवार को भारत से खतरनाक धमकियां मिल रही हैं. वह वीडियो में काफी बुरे तरीके से सोशल मीडिया पर भारतीय अकाउंट से मिल रही धमकियों की जानकारी शेयर करते नजर आ रहे हैं.
'मुझे, मेरे परिवार को, पाकिस्तान को धमकियां दी जा रही'
मिर्जा बिलाल ने वीडियो में कहा 'कल मैंने भारत से भारतीय सेना से एक अपील की है, मुझे यह कहते हुए दुख हो रहा है कि ना सिर्फ ये कि उन्होंने मेरी अपील नहीं सुनी है. मुझे, मेरे परिवार को, पाकिस्तान को धमकियां दी जा रही हैं.' उन्होंने आगे कहा कि उन्हें 'कर्नल हनी बख्शी' की तरफ से धमकी मिली है और उन्होंने कहा कि हनी ने कहा 'चिंता मत करो तुम यह नाम याद रखोगे' जिस पर बिलाल ने कहा कि कोई भी ऐसा नाम कभी नहीं भूल सकता. पाकिस्तान के पास कर्नल शेर खान है और भारत के पास कर्नल हनी है. वह कैसे हमला करेगा, क्या करेगा. वह अपनी क्यूटनेस से हमें मार डालेगा.'