T20 World Cup 2026

FB-Insta के डाउन होने पर ली मस्क ने चुटकी, जकरबर्ग पर कसा तंज 

Elon Musk On FB-Insta: मंगलवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म फेसबुक और इंस्टाग्राम का सर्वर डाउन हो जाने के कारण यूजर्स को कठिनाइयों का सामना करना पड़ा. इस तकनीकी खामी पर मस्क ने निशाना साधा है.

India Daily Live

Elon Musk On FB-Insta: फेसबुक और इंस्टाग्राम का सर्वर डाउन होने पर एक्स के मालिक एलन मस्क ने तंज कसा है. मंगलवार रात  फेसबुक और इंस्टाग्राम ने अचानक काम करना बंद कर दिया. इस तकनीकी खामी पर ही एलन मस्क ने दोनों सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर निशाना साधा है. मस्क ने मेटा के सीईओ मार्क जकरबर्ग भी तंज कसा है. मस्क ने एक्स पर लिखा कि यदि आप हमारी इस पोस्ट को पढ़ रहे हैं तो इसका मतलब है कि हमारा सर्वर ठीक काम कर रहा है.