Assembly Election 2026 West Bengal Assembly Election 2026

'अमेरिकी नेवी समुद्री लुटेरों जैसी', रैली में ये क्या कह गए डोनाल्ड ट्रंप?

डोनाल्ड ट्रंप ने अमेरिकी नेवी को ही समुद्री लुटेरों से बता डाला। ईरान के बंदरगाहों की नाकेबंदी, स्ट्रेट ऑफ होर्मुज संकट और संभावित युद्ध को लेकर बढ़ा तनाव। जानें पूरी खबर।

X
Sagar Bhardwaj

नई दिल्लीः अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप कब क्या बोल दें कहा नहीं जा सकता. उन्होंने फ्लोरिडा में एक रैली के दौरान अमेरिकी नौसेना को लेकर ऐसा हैरतअंगेज बयान दे डाला. ट्रंप की बात सुनकर सुनने वाले भी कान पर हाथ रखने का मजबूर हो गए. ट्रंप बोले- अमेरिकी नौसेना समुद्री लुटेरों की तरह काम कर रही है. यह टिप्पणी ऐसे समय में सामने आई है जब ईरान के बंदरगाहो की अमेरिकी नाकेबंदी के चलते अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर तनाव बढ़ गया है.

फ्लोरिडा मे रैली को संबोधित कर रहे थे ट्रंप

फ्लोरिडा में समर्थकों की रैली को संबोधित करते हुए डोनाल्ड ट्रंप ने अमेरिकी नेवी के एक ऑपरेशन का जिक्र करते हुए कहा कि हम जहाज पर चढ़े, उसे कब्जे में ले लिया और उसके माल पर कब्जा कर लिया, उसके तेल पर कब्जा कर लिया. यह काफी मुनाफे वाला काम है, लेकन हम कोई खेल नहीं कर रहे हैं. इस दौरान अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप झूमते नजर आए.

एक बार फिर बढ़ रहा है तनाव

पाकिस्तान में शांति वार्ता विफल रहने के बाद ईरान और अमेरिका के बीच एक बार फिर तनाव बढ़ रहा है. स्टेट ऑफ होर्मुज को लेकर चिंता गहराई हुई है. कानून विशेषज्ञ इस मार्ग के बंद होने से अहम समुद्री मार्ग पर नियंत्रण और जहाजों से शुल्क वसूलने की संभावित योजना से चिंतित हैं. उधर ईरानी बंदरगाहों पर अमेरिकी नाकेबंदी अलग तनाव बढ़ा रही है. नाकेबंदी को लेकर पेंटागन प्रमुख पीट हेगसेथ ने कहा कि जब तक जरूरी होगा नाकेबंदी जारी रखी जाएगी. अमेरिकी सैन्य अधिकारी डेन केन ने कहा कि यह पाबंदी सभी जहाजों पर लागू रहेगी, चाहें वह जहाज किसी भी देश का हो.

ईरान की चेतावनी फिर भड़क सकता है युद्ध

उधर ईरान ने अमेरिका को बड़ी चेतावनी दी है. खातम अल अबिया मुख्यालय के उप प्रमुख मोहम्मद जाफर असदी ने कहा है कि अमेरिका किसी समझौते के लिए प्रतिबद्ध नहीं दिखता. ईरानी सेना ने संकेत दिया है कि यदि युद्ध दोबारा शुरू हुआ तो कड़ा जवाब दिया जाएगा.