IPL 2026 West Bengal Assembly Election 2026 Assam Assembly Election 2026

ट्रंप ने ईरान के साथ बढ़ाया संघर्ष-विराम, होर्मुज नाकेबंदी जारी रहने के बीच प्रस्ताव की मांग

US के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान के साथ सीजफायर को बढ़ाने का ऐलान किया है. यह फैसला पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ और सेना प्रमुख फील्ड मार्शल आसिम मुनीर के सीधे अनुरोध के बाद लिया गया.

Pinterest
Shilpa Srivastava

नई दिल्ली: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान के साथ सीजफायर को एक्सटेंड कर दिया है. ट्रंप का यह ऐलान पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ और सेना प्रमुख फील्ड मार्शल आसिम मुनीर की रिक्वेस्ट के बाद लिया गया है. ट्रंप ने ट्रूथ सोशल पर एक पोस्ट में लिखा कि ईरान का नेतृत्व इस समय बंटा हुआ है. उन्होंने सैन्य कार्रवाई को रोकने पर सहमति जताई, जिससे ईरानी नेता शांति वार्ता के लिए  एकमत प्रस्ताव लेकर आ सकें. 

ट्रंप ने कहा है कि सीजफायर को बढ़ा दिया गया है, जब तक कोई अंतिम प्रस्ताव पेश नहीं हो जाता है और चर्चा पूरी नहीं हो जाती है. हालांकि, ट्रंप ने यह भी साफ कर दिया कि ईरानी बंदरगाहों पर US की नौसैनिक नाकेबंदी जारी रहेगी. उन्होंने कहा कि अगर बातचीत नाकाम रहती है, तो अमेरिकी सेना तैयार रहेगी.

Donald Trump Truth Social Post India Daily Truth Social

पाकिस्तान ने की थी सीजफायर बढ़ाने की रिक्वेस्ट:

बता दें कि पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने सीजफायर को बढ़ाने के लिए राष्ट्रपति ट्रंप का शुक्रिया अदा किया. उन्होंने कहा, “अपनी ओर से और फील्ड मार्शल सैयद आसिम मुनीर की ओर से, मैं राष्ट्रपति ट्रंप का तहे दिल से शुक्रिया अदा करता हूं कि उन्होंने हमारी उस गुज़ारिश को मान लिया, जिसमें हमने सीजफायर को आगे बढ़ाने की बात कही थी, ताकि चल रही कूटनीतिक कोशिशें अपना काम कर सकें.” यहां पढ़ें पूरा पोस्ट-

ईरान की कड़ी प्रतिक्रिया:

इस बीच ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने ईरानी बंदरगाहों पर US की नाकेबंदी को युद्ध की कार्रवाई और सीजफायर का उल्लंघन बताया. उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि कमर्शियल जहाजों को निशाना बनाने या उनके क्रू को हिरासत में लेने की किसी भी कोशिश के गंभीर नतीजे भुगतने होंगे. ईरान ने इस्लामाबाद में होने वाली अगली बातचीत में शामिल न होने का भी फैसला किया है.