IPL 2026 West Bengal Assembly Election 2026 Assembly Election 2026

श्रीलंका की मनाही के बाद भी मालदीव में डेरा डालेगा चीन का जासूसी जहाज, टेंशन में भारत!

Chinese Spy Ship: द्वीपीय देश श्रीलंका के बार-बार मना करने के बाद भी चीन के जासूसी जहाज मालदीव में रुकेंगे. चीन मोह में फंसे मालदीव के नए राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज्जू ने चीनी जासूसी जहाजों को मालदीव में रुकने की इजाजत दे दी है.

Shubhank Agnihotri

Chinese Spy Ship: द्वीपीय देश श्रीलंका के बार-बार मना करने के बाद भी चीन के जासूसी जहाज मालदीव में रुकेंगे. चीन मोह में फंसे मालदीव के नए राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज्जू ने चीनी जासूसी जहाजों को मालदीव में रुकने की इजाजत दे दी है. मालदीव के इस कदम से भारत के लिए चिंता पैदा कर दी है.आपको बता दें कि चीन का स्पाई शिप जियांग यांग होंग 03 शिप मालदीव के रास्ते में है. इस शिप की फरवरी में माले में रुकने की आशंका जताई गई है. चीन के जासूसी जहाजों की मौजूदगी को लेकर अमेरिका ने भी चिंता जताई है. 

चीन मोह में फंस गए मुइज्जू 

मालदीव के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज्जू भारत के खिलाफ लगातार काम कर रहे हैं. चीन के जासूसी जहाज को इजाजत देना भी इसी क्रम से जोड़कर देखा जा रहा है. मुइज्जू चीन के करीबी हैं. हाल ही में चीन के दौरे पर गए मुइज्जू ने कई ऐसे समझौते किए हैं जिन्हें गुप्त रखा गया है.

मालदीव की विपक्षी पार्टियों ने आरोप लगाया है कि उनके समझौते मालदीव में चीनी सेना की मौजूदगी को बढ़ा सकते हैं. 

चीन के जासूसी जहाज हिंद महासागर में वैज्ञानिक परीक्षण करने की आड़ में क्षेत्र के बड़े हिस्से का सर्वे कर रहे हैं. चीन के इन सर्वेक्षणों से भारत को खासा नुकसान हो सकता है. 

चीन की नेवी उठा सकती है फायदा 

जानकारी के अनुसार, चीन का यह जहाज  सर्वे समुद्र तल के मानचित्र, समुद्र के पर्यावरण की रूपरेखा को समझने के लिए हाइड्रोलॉजिकल डेटा का रिकॉर्ड करना, समुद्र के अंदर से खुफिया जानकारी निकालना, टेलीमेट्री डेटा का रिकॉर्ड करना जैसे कामों को अंजाम दे सकता है. इनका प्रयोग चीनी नौसेना हिंद महासागर में अपने अभियानों में कर सकती है.