Assembly Election 2026 West Bengal Assembly Election 2026

चांद फतह करने की बड़ी तैयारी कर रहा चीन,  जानें जिनपिंग का 2030 मून प्लान

China Moon Plan: चीन चांद के अंधेरे वाले हिस्से पर अपना मिशन भेजने की तैयारी कर रहा है. वैज्ञानिक इस मिशन से काफी उम्मीदें लगाए बैठे हैं. यदि यह मिशन सफल रहा तो चांद पर पानी की मौजूदगी के बारे में जानकारी मिल सकती है.

India Daily Live

China Moon Plan: चीन चांद के अधंरे वाले हिस्से पर रोबोट अंतरिक्ष यान भेजने की योजना बना रहा है. चीन आने वाले दिनों में चांद के ठंडे इलाकों का पता लगाने की तैयारी कर रहा है. चीन का यह रोबोट मिशन तीन भागों में अपनी यात्रा को पूरा करेगा. चीन का चांग ई -6 स्पेसक्राफ्ट चांद की सतह के अलावा 2030 तक चांद पर अंतरिक्ष यात्रियों को ले जाने की योजना के साथ निकलेगा. यह मिशन महत्वपूर्ण डेटा को इकट्ठा करने का काम करेगा. 

रिपोर्ट के अनुसार, इस मिशन को पूरा होने में 53 दिनों का समय लगेगा. यह पूरी तरह से चांद की परिक्रमा करने वाले रिले सैटेलाइट के माध्यम से पूरा किया जाएगा. इस मिशन से चीनी वैज्ञानिकों को उम्मीद है कि वे एक्सपर्ट एस्ट्रोनॉट की टीम के साथ चांद की सतह पर एक बेस बनाएंगे और दुनिया की अंतरिक्ष दौड़ में शामिल रहेंगे. चीन का यह मिशन इस हफ्ते उड़ान भरने के लिए तैयार है. कहा जा रहा है चांग ई -6 प्रोजेक्ट को चांद की सतह से 2 किग्रा तक की चट्टान और गंदगी के नमूने इकट्ठा करने के लिए भेजा जा रहा है. चीन का यह मिशन चांद के अंधेरे हिस्से का पता लगाने के लिए है.

स्पेसक्राफ्ट के अंदर मैकेनिकल स्कूप और ड्रिल का इस्तेमाल किया गया है. वह इनका इस्तेमाल अपने मिशन में करेगा. अंतरिक्ष विशेषज्ञ लियोनार्ड डेविड ने कहा कि चीन का यह मिशन यदि सफल रहा तो यह चीन के अंतरिक्ष अनुसंधान के लिए मील का पत्थर साबित होगा. चीन 2030 तक स्पेस में संभावित जल की सप्लाई का पता लगाने में भी शायद सक्षम हो जाएगा. इसके अलावा वह रूस के साथ मिलकर एक अंतरिक्ष चौकी का भी निर्माण करेगा. चीनी वैज्ञानिकों को चांद के दक्षिणी हिस्से पर पानी मिलने की उम्मीद है. 

चीन ने पिछले साल अपने अंतरिक्ष प्रोग्राम पर 11.2 बिलियन डॉलर की रकम खर्च की है. चीन अगले कुछ सालों में अपने जासूसी उपग्रहों की संख्या बढ़ाकर अंतरिक्ष में हथियारों को बढ़ाने की कोशिश कर रहा है. अमेरिका और नासा भी इंसानों को चांद पर भेजने के लिए तैयारी कर रहे हैं.