West Bengal Assembly Election 2026 Assembly Election 2026

पाकिस्तान ने अपने ही लोगों का किया नरंसहार! पाकिस्तानी वायुसेना ने खैबर पख्तूनख्वा में JF-17 फाइटर जेट से गिराए बम, 30 की मौत

पाकिस्तान आतंकवादियों को पनाह देने के साथ ही उन्हें ट्रेनिंग और अन्य सुविधाएं भी देता है. पूरी दुनिया के सामने वो बेनकाब हो चुका है. लेकिन पाकिस्तान के अपने ही लोगों पर की गई बमबारी से पूरी दुनिया हैरान है.

X Grok AI image
Hemraj Singh Chauhan

पाकिस्तान ने अपनी ही आवाम पर बम गिराए हैं. पाकिस्तान की वायुसेना ने ये एयरस्ट्राइक खैबर पख्तूनख्वा इलाके में की है. इस हमले में 30 नागरिकों की मौत की खबर है. मारे गए लोगों में महिलाएं और बच्चे हैं. वहां की स्थानीय मीडिया के मुताबिक इस हवाई हमले में कई लोग घायल हुए हैं. लेकिन उनके बारे में स्पष्ट जानकारी सामने नहीं आई है.

एनडीटीवी की एक रिपोर्ट के मुताबिक ये हमला सोमवार तड़के सुबह 2 बजे हुआ. जब पाकिस्तान के फाइटर जेट ने आठ एलएस-6 बम खैबर पख्तूनख्वा का मत्रे दारा गांव में गिराए. ये गांव तिराघ घाटी में आता है, जहां पाकिस्तानी की वायुसेना के हमले में भारी नरसंहार हुआ है.

आंतक की फैक्ट्री कहलाने वाला पाकिस्तान आतंकवादियों को पनाह देने के साथ ही उन्हें ट्रेनिंग और अन्य सुविधाएं भी देता है. लेकिन पाकिस्तान के अपने ही लोगों पर की गई बमबारी से पूरी दुनिया हैरान है. सोशल मीडिया में कुछ वीडियो और तस्वीरें शेयर किए जा रहे हैं जिसमें दावा गया है कि ये पाकिस्तानी वायुसेना के नरसंहार के बाद की हैं. इसमें कई बच्चों के शव देखे जा रहे हैं.

नरसंहार में बढ़ सकती है मरने वालों की संख्या 

बचाव दल को लोगों के शवों को मलबे के नीचे खोजते हुए देखा जा सकता है. इस नरसंहार में मृतकों की संख्या में इजाफा होने की संभावना है. आपको बता दें कि खैबर पख्तूनख्वा में पहले भी पाकिस्तान की सेना द्वारा कई आतंकवाद-रोधी अभियान चलाए जा चुके हैं. इसमें कई नागरिकों के मारे जाने की खबरें आई हैं.

पाकिस्तान में बढ़े आतंकी हमले

पाकिस्तान की बात कर थे तो उसके लिए आतंक को पनाह देना नासूर बन गया है. थिंक टैक पाकिस्तान इंस्टीट्यूट फॉर कॉन्फ्लिक्ट एंड सिक्योरिटी स्टडीज (PICSS) के जारी आंकड़ों बताते हैं कि पाकिस्तान में हालात कितने बुरे हैं. इस साल जनवरी से पाकिस्तान में आतंकवादी हमलों में तेजी देखी गई है.

पिछले महीने की तुलना में आतंकी हमलों में 42 प्रतिशत की वृद्धि देखी गई है. पाकिस्तान में इस साल 74 आतंकवादी हमले हुए, जिनमें 90 से अधिक लोग मारे गए. इनमें भी खैबर पख्तूनख्वा सबसे ज्यादा प्रभावित प्रांत रहा, उसके बाद बलूचिस्तान का नंबर रहा.