Assembly Election 2026 West Bengal Assembly Election 2026

जब पंजाब में रेलवे ट्रैक पर भिड़ीं दो ट्रेनें, हुआ भीषण हादसा, रूह कंपा देगा तबाही का मंजर

पंजाब के फतेहगढ़ साहिब में सरहिंद के माधोपुर के पास सुबह-सुबह रेलवे की दो मालगाड़ी आपस में टकरा गईं. हादसे में  दोनों मालगाड़ियों के लोको पायलट घायल हुए हैं.

Social Media
India Daily Live

पंजाब में एक रेल हादसा हुआ है. पंजाब के फतेहगढ़ साहिब में सरहिंद के माधोपुर के पास सुबह-सुबह रेलवे की दो मालगाड़ी आपस में टकरा गईं. हादसे में  दोनों मालगाड़ियों के लोको पायलट घायल हो गए. घायल लोको पायलट को फतेहगढ़ साहिब सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया है. दोनों की हालत फिलहाल गंभीर बताई जा रही है. 

कैसे हुआ हादसा

ये हादसा मालगाड़ियों के लिए बने डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड ट्रैक के न्यू सरहिंद स्टेशन के पास हुआ है. बताया जा रहा है कि यहां कोयले से लोडेड 2 मालगाड़ियां खड़ी थीं. इन्हें पंजाब में रोपड़ की ओर जाना था. एक मालगाड़ी का इंजन खुलकर दूसरी से टकरा गया. 

इसके बाद इंजन पलटकर अंबाला से जम्मू तवी की तरफ जा रही पैसेंजर गाड़ी समर स्पेशल (04681) में फंस गया. हादसे के बाद पैसेंजर ट्रेन मे दूसरा इंजन लगाकर राजपुरा भेज दिया गया है. साथ ही ट्रैक सुधारने का काम शुरु किया गया है.

शीशे को तोड़कर निकाले गए लोको पायलट

हादसे के बाद रेलवे के कर्मचारी मौके पर पहुंचे थे. उन्होंने इंजन से शीशे को तोड़कर अंदर फंसे लोको पायलट निकाले. वहां से उन्हें अस्पताल पहुंचाया गया. घायल लोको पायलटों की पहचान विकास कुमार और हिमांशु कुमार के रुप में हुई है. दोनों उत्तर प्रदेश के सहारनपुर के रहने वाले हैं.