T20 World Cup 2026

Sanjay Kapur Estate War: प्रिया सचदेव को बड़ी राहत, दिल्ली हाईकोर्ट ने संजय कपूर की प्रॉपर्टी का सीलबंद ब्यौरा दाखिल करने की दी इजाजत

बॉलीवुड एक्ट्रेस करिश्मा कपूर का परिवार एक बार फिर हेडलाइंस में है. दिवंगत बिजनेसमैन संजय कपूर की संपत्ति को लेकर चल रहे कानूनी ड्रामे में दिल्ली हाईकोर्ट ने बड़ा फैसला सुनाया है. कोर्ट ने संजय की पत्नी प्रिया सचदेव कपूर को उनके पति की चल-अचल संपत्तियों की पूरी लिस्ट सीलबंद लिफाफे में दाखिल करने की इजाजत दे दी.

social media
Antima Pal

Sanjay Kapur Estate War: बॉलीवुड और बिजनेस की दुनिया में छाई रहने वाली एक्ट्रेस करिश्मा कपूर का परिवार एक बार फिर हेडलाइंस में है. दिवंगत बिजनेसमैन संजय कपूर की संपत्ति को लेकर चल रहे कानूनी ड्रामे में दिल्ली हाईकोर्ट ने बड़ा फैसला सुनाया है. कोर्ट ने संजय की पत्नी प्रिया सचदेव कपूर को उनके पति की चल-अचल संपत्तियों की पूरी लिस्ट सीलबंद लिफाफे में दाखिल करने की इजाजत दे दी. यह आदेश शुक्रवार को आया, जब कोर्ट ने प्रिया की याचिका पर सुनवाई की.

संजय कपूर, जो सोना कोमस्टार के पूर्व चेयरमैन थे, की जून 2025 में लंदन में पोलो मैच के दौरान हार्ट अटैक से मौत हो गई. उनकी अनुमानित संपत्ति करीब 30,000 करोड़ रुपये बताई जा रही है. इस संपत्ति के बंटवारे को लेकर करिश्मा कपूर के बच्चे, समायरा कपूर और कीआन राज कपूर ने प्रिया के खिलाफ दिल्ली हाईकोर्ट में पार्टिशन सूट दायर किया है. बच्चे दावा कर रहे हैं कि संजय की वसीयत, जिसमें पूरी संपत्ति प्रिया को दी गई है, फर्जी है. वे कहते हैं कि पिता ने कभी इस वसीयत का जिक्र नहीं किया और बैंक अकाउंट्स से सारा पैसा गायब हो चुका है. बच्चे अपनी हिस्सेदारी मांग रहे हैं.

दिल्ली हाईकोर्ट ने संजय कपूर की प्रॉपर्टी का सीलबंद ब्यौरा दाखिल करने की दी इजाजत

प्रिया ने कोर्ट में गुजारिश की थी कि संपत्ति की डिटेल्स को गोपनीय रखा जाए, क्योंकि यह सेंसिटिव फाइनेंशियल इंफॉर्मेशन है. साइबर सिक्योरिटी और प्राइवेसी के खतरे का हवाला देते हुए उन्होंने सभी पार्टियों से एनडीए (नॉन-डिस्क्लोजर एग्रीमेंट) साइन करने की मांग की. कोर्ट ने 12 सितंबर को प्रिया को संजय की मौत के दिन यानी 12 जून तक की सभी संपत्तियों की लिस्ट जमा करने का आदेश दिया था. लेकिन गुरुवार को सुनवाई के दौरान जस्टिस ज्योति सिंह ने सवाल उठाया, 'कितनी चीजें सीलबंद लिफाफे में डाली जा सकती हैं? पूरा केस तो सीलबंद नहीं हो सकता.' कोर्ट ने कहा कि बच्चे को संपत्ति की डिटेल्स जांचने का हक है.

प्रिया सचदेव को बड़ी राहत

फिर भी शुक्रवार को कोर्ट ने फैसला दिया कि लिस्ट सीलबंद कवर में दाखिल हो, लेकिन सभी पार्टियों को कॉपी दी जाएगी. प्रिया कपूर और करिश्मा के बच्चों के वकीलों ने कोर्ट को भरोसा दिलाया कि कंटेंट मीडिया को लीक नहीं किया जाएगा. इसके अलावा कोर्ट ने प्रिया को संजय की वसीयत की कॉपी संजय की मां रानी कपूर के साथ शेयर करने का निर्देश दिया. वसीयत को दिल्ली हाईकोर्ट के रजिस्ट्रार जनरल की कस्टडी में रखा जाएगा, ताकि गोपनीयता बनी रहे.

संजय की बहन मंधीरा ने भी प्रिया पर लगाया इल्जाम

रानी कपूर ने भी कोर्ट में आवेदन देकर वसीयत की डिटेल्स मांगी हैं. वे दावा कर रही हैं कि उनकी 10,000 करोड़ की संपत्ति पर भी कब्जा हो गया है, और वे बेघर हो गई हैं. संजय की बहन मंधीरा ने भी प्रिया पर इल्जाम लगाया कि उन्होंने उन्हें अलग-थलग कर दिया. वकील राजीव नय्यर, जो प्रिया की तरफ से पेश हुए ने कहा कि यह पार्टिशन केस होने के बावजूद मीडिया की नजर में है, इसलिए गोपनीयता जरूरी है.