Himachal Pradesh News: जीवन के कुछ पल इतने खास होते हैं कि वो हमेशा-हमेशा के लिए यादगार बन जाते हैं. हिमाचल प्रदेश की एक महिला के साथ भी कुछ ऐसा ही हुआ जब हिमाचल प्रदेश के जवान उसकी शादी में पहुंचे और उसके भाई की भूमिका अदा की. महिला का भाई आशीष ने साल 2024 में अरुणाचल प्रदेश की सीमा पर सर्वोच्च बलिदान दिया था. बहन को अपनी शादी के अवसर पर अपने भाई की कमी न खले इसके लिए आशीष के दोस्त और 19 ग्रेनेडियर बटालियन के जवान उसकी शादी में पहुंचे और भाई होने की सारी रस्में आदा कीं. सभी जवान अंतिम समय तक बहन के साथ खड़े रहे उसे विदा कर वापस लौटे. वीडियो को देखने के बाद आपकी आंखें नम हो सकती हैं.
पहाड़ी राज्य के एक खूबसूरत शहर सिरमौर में हुई अराधना की शादी में सब कुछ एकदम सही घटा, सिवाय इसके कि उसकी शादी में उसका सगा भाई आशीष कुमार मौजूद नहीं था. लेकिन आशीष कुमार की रेजिमेंट के जवानों ने यह तय कर लिया था कि वे आराधना को उसके भाई की कमी महसूस नहीं होने देंगे.
वे वर्दी में पूरी तैयारी के साथ आराधना की शादी में पहुंचे और भाई होने का पूरा फर्ज अदा किया. उन्होंने भाई की भूमिका निभाते हुए दुल्हन को विवाह के मंडप तक पहुंचाया.
Her brother was not there, but in his place the entire Army family stood tall. In Sirmaur, soldiers of the 19 Grenadier Battalion came in uniform for the wedding of martyred Ashish’s sister. Ashish made the supreme sacrifice at the border in 2024, and his comrades stood like true… pic.twitter.com/6GMkK2z3bq
— Nikhil saini (@iNikhilsaini) October 3, 2025
आराधना के नाम की FD
आराधना की शादी में पहुंचे जवानों ने अपनी बहन के नाम एक आशीर्वाद के रूप में एक FD भी दी. जवान जानते थे कि अगर आशीष होता तो वो भी शायद अपनी बहन के लिए ऐसा ही करता.
जवानों के शादी में पहुंचने से पूरे वातावरण में आशीष की खुशबू फैल गई. आराधना ने अपने भाई को महसूस किया और वहां मौजूद लोगों की आंखों से खुशी के आंसू बह निकले.
ऑपरेशन अलर्ट के दौरान शहीद हुए थे आशीष
बता दें कि साल 2024 की फरवरी में अरुणाचल प्रदेश में ऑपरेशन अलर्ट के दौरान के दौरान आशीष कुमार शहीद हो गए थे.