West Bengal Assembly Election 2026 Assembly Election 2026

पाकिस्तान ने 4 घंटे में ही तोड़ दिया युद्धविराम, जम्मू में कर रहा है फायरिंग

पाकिस्तान ने कुछ ही घंटे पहले हुए संघर्ष विराम समझौते का उल्लंघन करते हुए अंतर्राष्ट्रीय सीमा और नियंत्रण रेखा पर कई सेक्टरों में तोपखाने से गोलाबारी और ड्रोन से गोलीबारी की.

Social Media
Mayank Tiwari

भारत और पाकिस्तान के बीच हुए ताजा युद्धविराम समझौते को महज चार घंटे में ही पाकिस्तान ने तोड़ दिया. जम्मू-कश्मीर के कई इलाकों में पाकिस्तानी सेना ने ड्रोन हमले और भारी गोलाबारी शुरू कर दी है. पाकिस्तान ने शनिवार (10 मई) को अंतर्राष्ट्रीय सीमा और नियंत्रण रेखा (एलओसी) पर कई स्थानों पर संघर्ष विराम समझौते का उल्लंघन किया, जबकि दोनों देशों के बीच संघर्ष विराम पर सहमति बनने के कुछ ही घंटे बाद ऐसा किया गया. जिससे सीमावर्ती क्षेत्रों में तनाव फिर से बढ़ गया है.

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक,पाकिस्तानी सेना ने अखनूर, राजौरी और आरएस पुरा सेक्टरों में अंतरराष्ट्रीय सीमा पर गोलाबारी की. वहीं, जम्मू के पलांवाला सेक्टर में नियंत्रण रेखा पर भी संघर्ष विराम उल्लंघन की खबरें हैं. इसके अलावा बारामूला में विस्फोटों की खबरें आईं, और एक ड्रोन को मार गिराए जाने और क्षेत्र में एक संदिग्ध ड्रोन देखे जाने की खबरें आईं हैं.

ड्रोन हमलों ने बढ़ाया खतरा

पाकिस्तानी सेना ने तुर्की निर्मित ड्रोन का इस्तेमाल कर भारतीय सैन्य ठिकानों को निशाना बनाने की कोशिश की. भारतीय वायु रक्षा प्रणाली ने कई ड्रोन को मार गिराया, लेकिन कुछ रिहायशी इलाकों में नुकसान की खबरें हैं. जम्मू के उरी और राजौरी में नागरिक संपत्तियों को क्षति पहुंची. 

भारत की जवाबी कार्रवाई

भारतीय सेना ने पाकिस्तान की इस हरकत का मुंहतोड़ जवाब दिया. बीएसएफ और सेना ने नियंत्रण रेखा पर सतर्कता बढ़ा दी है. मिस्री ने कहा, "वे 12 मई को दोपहर 12:00 बजे फिर से बात करेंगे. लेकिन इस उल्लंघन ने शांति की उम्मीदों को झटका दिया है.