West Bengal Assembly Election 2026 Assembly Election 2026

कुत्ता विवाद पर राहुल गांधी का पलटवार, बीजेपी से ही पूछ डाला ये सवाल

भारत जोड़ो न्याय यात्रा के दौरान राहुल गांधी ने एक कुत्ते को बिस्किट खिलाने की कोशिश की. इस दौरान कुत्ते ने जब बिस्किट नहीं खाया तो राहुल गांधी ने बिस्किट को रैली में खड़े एक शख्स को दे दिया. इस वीडियो को लेकर बीजेपी ने राहुल गांधी पर हमला बोला था जिसके बाद राहुल गांधी ने अब अपनी प्रतिक्रिया दी है.

India Daily Live

Rahul Gandhi Yatra Video: कांग्रेस सांसद राहुल गांधी इन दिनों भारत जोड़ो न्याय यात्रा निकाल रहे हैं जिस पर बीजेपी लगातार हमलावर नजर आ रही है. इसी बीच बीजेपी ने राहुल गांधी के यात्रा का एक वीडियो शेयर कर आरोप लगाया है कि राहुल गांधी कुत्ते को बिस्किट खिला रहे थे और जब उसने नहीं खाया तो राहुल गांधी ने वही बिस्किट अपने कार्यकर्ता को दे दिया. देखते ही देखते यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया है. इस मामले में कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने अपनी प्रतिक्रिया दी है.

BJP के आरोपों पर राहुल का जवाब

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने मीडिया से बातचीत के दौरान कहा कि मैंने कुत्ते और मालिक को बुलाया. कुत्ता घबराया हुआ था, कांप रहा था और जब मैंने उसे खिलाने की कोशिश की, कुत्ता डर गया. इसलिए मैंने कुत्ते के मालिक को बिस्किट दिए और कुत्ते ने उसके हाथ से बिस्किट खा लिया.

राहुल गांधी ने आगे कहा कि मुझे समझ नहीं आ रहा कि इसमें क्या समस्या है. मीडिया ने राहुल गांधी से जब पूछा कि  बीजेपी के अनुसार कि वह आदमी कांग्रेस कार्यकर्ता था, तो उन्होंने कहा...नहीं, वह कांग्रेस कार्यकर्ता कहां था. मैं कुत्तों के प्रति बीजेपी के जुनून को समझ नहीं पा रहा हूं.