US Israel Iran War IPL 2026

पंजाबी म्यूजिक कंपोजर बंटी बैंस पर जानलेवा हमला

Attack On Bunty Bains: पंजाब के मोहाली में पंजाबी म्यूजिक कंपोजर बंटी बैंस पर जानलेवा हमला हुआ है. अज्ञात हमलावरों ने उन पर एक रेस्तरां में फायरिंग की है. 

India Daily Live

Attack On Bunty Bains: पंजाब के मोहाली में पंजाबी म्यूजिक कंपोजर बंटी बैंस पर हमला हुआ है. इस हमले में वह बाल-बाल बच गए हैं. यह हमला उस वक्त हुआ है जब वह सेक्टर 79 में एक रेस्तरां में बैठे थे. मिल रही जानकारी के अनुसार अज्ञात हमलावरों ने उन पर फायरिंग की है. इस पूरे मामले में उन्होंने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है और पुलिस ने इस मामले में अपनी जांच शुरू कर दी है.

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार बंटी बैंस को इस हमले के बाद एक धमकी भरा फोन भी आया है. इंडिया टुडे से बात करते हुए बैंस से बताया कि हमले के बाद उन्हें एक फोन आया और एक करोड़ रुपए की फिरौती मांगी गई है और मांग पूरी न होने पर जान गंवाने की चेतावनी दी गई है. पंजाबी म्यूजिक कंपोजर बंटी बैंस को फोन कर लकी पटियाल के नाम पर यह धमकी दी गई है. लकी पटियाल की गिनती कुख्यात गैंगस्टर में होती है. इस गैंगस्टर के तार लॉरेंस बिश्नोई और बंबीहा गिरोह से जुड़े हुए हैं

बैंस का मूसेवाला से था खास कनेक्शन

म्यूजिक कंपोजर बंटी बैंस का सिद्धू मूसेवाला से खास कनेक्शन था. बैंस ने कई गायकों को शोहरत की बुलंदियों तक पहुंचाया है. उन्होंने मूसेवाला के कई गानों को कंपोज और प्रोड्यूस किया था. बता दें कि साल 2022 में सिद्धू मूसेवाला की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी. जानकारी के अनुसार बैंस की कंपनी सिद्धू मूसेवाला का काम मैनेज करती थी.