'सेना के खून पर मुनाफा...' एशिया कप में भारत के पाकिस्तान से खेलने पर विपक्ष का केंद्र पर हमला
Asia Cup 2025: एशिया कप 2025 में पाकिस्तान के खिलाफ खेलने पर बवाल मचा हुआ है. इसी कड़ी में अब BCCI पर भारत के विपक्ष ने सवाल खड़े कर दिए हैं और सेना के खून पर मुनाफा कमाने की बात कर रहा है.
Asia Cup 2025: एशिया कप 2025 का शेड्यूल सामने आ गया है. इस बार भी भारत और पाकिस्तान को एक ही ग्रुप में रखा गया है और उनका मुकाबला 14 सितंबर को होना है. इसके अलावा सुपर-4 में भी भारत और पाकिस्तान की टीम भिड़ सकती है, जबकि फाइनल में पहुंची तो दोंनों टीमें 3 बार इस टूर्नामेंट में खेलती हुई दिखाई देनी वाली है. ऐसे में अब इसको लेकर बवाल मचा हुआ है.
क्रिकेट फैंस एशिया कप 2025 को बॉयकॉट करने की मांग कर रहे हैं, जबकि भारत का विपक्ष भी इस मुद्दे पर बोलने से पीछे नहीं हट रहा है. शिवसेना की उद्धव ठाकरे गुट की राज्यसभा सांसद प्रियंका चतुर्वेदी ने एशिया कप में पाकिस्तान के खिलाफ खेलने पर सवाल खड़े किए हैं.
प्रियंका चतुर्वेदी ने BCCI पर उठाए सवाल
प्रियंका चतुर्वेदी ने कहा, "सेना के खून की बजाय अपना फायदा देखना बंद करे. भारत के लोग पाकिस्तान के खिलाफ होने वाले किसी भी मैच का विरोध करेंगे, चाहे वो देश में हो या विदेश में."
उन्होंने आगे कहा कि "बीसीसीआई इस बात को याद रखिए कि भारतीय पाकिस्तान के साथ क्रिकेट के मैदान पर किसी भी तरह की बातचीत का विरोध करेंगे, चाहे वो मुकाबला कहीं पर भी हो. भारतीय सेना के खून पर अपना मुनाफा कमाना बंद करें. हमारे सीडीएस का कहना है कि ऑपरेशन सिंदूर अभी भी जारी है और बीसीसीआई खून की कमाई करने के लिए दौड़ पड़ी है."
कांग्रेस के सांसद ने भी उठाए सवाल
इसके अलावा झारखंड के लोहरदगा से कांग्रेस के लोकसभा सांसद सुखदेव भगत ने भी एशिया कप में पाकिस्तान के खिलाफ खेलने का विरोध किया. उन्होंने कहा, "सभी कहते हैं कि खेल को राजनीति या फिर अन्य चीजों से अलग रखना चाहिए लेकिन पाकिस्तान की वजह से पूरे देश की भावनाएं आहत हुई हैं. हमें उनके खिलाफ एक बड़ी कार्रवाई करने के बाद ही किसी तरह का कदम उठाना चाहिए था."
और पढ़ें
- 13 साल बाद मातोश्री में राज ठाकरे की ग्रैंड एंट्री, उद्धव के जन्मदिन पर पहुंचकर महाराष्ट्र की सियासत में करेंगे बड़ा खेला!
- Pranjal Khewalkar Detain: महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री के दामाद को हिरासत में लिया गया, पुणे में पार्टी में ड्रग्स बरामदगी के बाद बड़ा एक्शन
- रुद्र, भैरव, दिव्यास्त्र... अब सरहद पर नापाक हरकत से पहले सौ बार कांपेगे चीन-पाकिस्तान, सेना बनाएगी खास रणनीति