Assembly Election 2026 West Bengal Assembly Election 2026

'संविधान को सिर पर रखकर नाचने वाले ही इसे कुचलते थे', PM मोदी ने सफाई कर्मचारियों को लेकर कांग्रेस पर बोला हमला

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज दिल्ली में दो प्रमुख राजमार्ग परियोजनाओं के उद्घाटन किया. इस मौके पीएम ने विपक्ष और कांग्रेस के नेता राहुल गांधी पर तीखा हमला बोला.

X
Garima Singh

PM Narendra Modi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज दिल्ली में दो प्रमुख राजमार्ग परियोजनाओं के उद्घाटन किया. इस मौके पीएम ने विपक्ष और कांग्रेस के नेता राहुल गांधी पर तीखा हमला बोला. पीएम मोदी ने आरोप लगाया कि “जो लोग संविधान को सिर पर रखकर नाचते हैं,” उन्होंने दशकों तक दमनकारी कानूनों को लागू रखा और संविधान के साथ-साथ बाबासाहेब आंबेडकर के आदर्शों का अपमान किया.''

दिल्ली की सड़कों को जाम से मुक्त करने के लिए आयोजित एक भव्य समारोह में, पीएम मोदी ने सफाई कर्मचारियों की मेहनत को सराहा. उन्होंने कहा, “हमारे सफाई कर्मचारी एक बड़ा कर्तव्य निभाते हैं और हमें हर सुबह उनका आभार व्यक्त करना चाहिए. लेकिन पिछली सरकारों ने उनके साथ गुलामों जैसा व्यवहार किया. मैं आपको सच बता रहा हूं कि कैसे संविधान को सिर पर रखकर नाचने वालों ने संविधान को रौंदा और बाबासाहेब आंबेडकर के साथ विश्वासघात किया. आप हैरान रह जाएंगे.”

बात-बात पर जेल में दाल देते थे- पीएम मोदी 

प्रधानमंत्री ने दिल्ली नगर निगम अधिनियम के एक पुराने प्रावधान का जिक्र किया, जिसमें सफाई कर्मचारियों को छोटी सी गलती पर एक महीने की जेल की सजा का प्रावधान था. उन्होंने कहा, “मेरे सफ़ाई कर्मचारी भाइयों और बहनों के लिए, दिल्ली नगर निगम अधिनियम में एक ख़तरनाक क़ानून था. उसमें एक प्रावधान था कि अगर कोई सफ़ाई मित्र बिना बताए काम से गायब रहता है, तो उसे एक महीने की जेल हो सकती है. ज़रा सोचिए, वो सफ़ाई कर्मचारियों के बारे में क्या सोचते थे? आप उन्हें एक छोटी सी गलती के लिए जेल में डाल देंगे? अब वो सामाजिक न्याय की बड़ी-बड़ी बातें करते हैं.” पीएम ने जोर देकर कहा कि उनकी सरकार ने ऐसे अन्यायपूर्ण कानूनों को समाप्त किया है.

दिल्ली में भाजपा की नई पारी

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के साथ मंच शेयर करते हुए, पीएम मोदी ने कहा कि भाजपा ने लंबे समय बाद दिल्ली की सत्ता हासिल की है. उन्होंने पिछली सरकारों पर दिल्ली को “बर्बाद” करने का आरोप लगाया और कहा, “पिछली सरकारों ने दिल्ली को बर्बाद कर दिया, उसे खाई में धकेल दिया. भाजपा सरकार को उस खाई को भरना होगा, तभी प्रगति दिखाई देगी. लेकिन मुझे विश्वास है कि आपकी चुनी हुई यह टीम दिल्ली को उस स्थिति से बाहर निकालेगी.”उन्होंने दिल्ली, हरियाणा, उत्तर प्रदेश और राजस्थान में भाजपा की सत्ता का उल्लेख करते हुए कहा कि यह जनता के विश्वास का प्रतीक है.

विपक्ष पर कसा तंज 

विपक्ष पर तंज कसते हुए पीएम मोदी ने कहा, “कुछ राजनीतिक दल इसे पचा नहीं पा रहे हैं. वे जनता के विश्वास और ज़मीनी हक़ीक़त से कटे हुए हैं.” पिछली सरकार पर निशाना साधते हुए पीएम ने कहा कि “कुछ महीने पहले दिल्ली और हरियाणा के लोगों के बीच दरार पैदा करने की साजिश रची गई थी. यहां तक कहा गया कि हरियाणा दिल्ली के पानी में जहर मिला रहा है. दिल्ली एनसीआर अब ऐसी नकारात्मक राजनीति से मुक्त हो गया है.”

दिल्ली में नई परियोजनाओं का शुभारंभ

प्रधानमंत्री ने आज शहरी विस्तार मार्ग-II और द्वारका एक्सप्रेसवे के दिल्ली खंड का उद्घाटन किया. 11,000 करोड़ रुपये की लागत वाली ये परियोजनाएं दिल्ली-एनसीआर में यातायात को सुगम बनाएंगी और भीड़भाड़ को कम करेंगी. पीएम ने कहा, “जब दुनिया भारत का मूल्यांकन करती है, तो वह सबसे पहले हमारी राजधानी दिल्ली को देखती है.