T20 World Cup 2026

PM मोदी ने साल 2023 की गिनाई बड़ी उपलब्धियां, 2024 को लेकर देशवासियों से की यह अपील

साल 2024 के शानदार आगाज के साथ पीएम मोदी ने देशवासियों को बेहद खास अंदाज में बधाई दिया है. साल 2023 में भारत ने कई मोर्चों पर बड़ी कामयाबी हासिल की है.

Avinash Kumar Singh

नई दिल्ली: साल 2024 के शानदार आगाज के साथ पीएम मोदी ने देशवासियों को बेहद खास अंदाज में बधाई दिया है. साल 2023 में भारत ने कई मोर्चों पर बड़ी कामयाबी हासिल की है. जी-20 शिखर सम्मेलन राष्ट्रीय आयोजित करने ले लेकर चंद्रयान-3 चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर सफलतापूर्वक लैंडिंग तमाम ऐसे अवसर आएं, जब भारत ने दुनिया में अपना परचम लहराया. बीते दिनों पीएम मोदी ने मन की बात की 108वीं प्रसारण के दौरान पीएम मोदी ने कहा कि भारत ने 2023 में कई विशेष उपलब्धियां हासिल की. वैज्ञानिकों से लेकर एथलीटों और कलाकारों तक की सफलताओं को याद करते हुए पीएम मोदी ने 140 करोड़ भारतीयों की ताकत का प्रतिबिंब बताया.

PM मोदी ने साल 2023 की गिनाई उपलब्धियां 

अपने संबोधन के दौरान पीएम मोदी ने कहा कि देश 22 जनवरी को रामलला प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम का साक्षी बनने वाला है. भारत दुनिया की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन गया, सफलता जी20 शिखर सम्मेलन, चंद्रयान-3 मिशन की चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव के करीब ऐतिहासिक लैंडिंग, नारी शक्ति वंदन अधिनियम' (महिला आरक्षण कानून), नाटू-नाटू और द एलिफेंट व्हिस्परर्स के लिए ऑस्कर सम्मान और एशियाई खेलों (107) और एशियाई पैरा खेलों (117) में पदक पिछले वर्ष में देश के लिए मुख्य आकर्षण के रूप में याद किया जाएगा. 

'2024 में आप सभी सफलता की नई ऊंचाइयों को छूएं'

PM मोदी ने कहा कि 2024 में आप सभी सफलता की नई ऊंचाइयों को छूएं, आप सभी स्वस्थ रहें, फिट रहें, बेहद खुश रहें. यही मेरी प्रार्थना है. 2024 में हम एक बार फिर देश की जनता की नई उपलब्धियों पर चर्चा करेंगे.हमें 2024 में भी यही भावना और गति बरकरार रखनी है. दिवाली पर रिकॉर्ड कारोबार ने साबित कर दिया कि हर भारतीय 'वोकल फॉर लोकल' के मंत्र को महत्व दे रहा है.