menu-icon
India Daily

क्रिसमस के मौके पर दिल्ली की कैथेड्रल चर्च पहुंचे पीएम मोदी, सुबह की प्रार्थना में लिया हिस्सा, देखें वीडियो

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को नई दिल्ली के रायसीना हिल्स स्थित कैथेड्रल चर्च ऑफ द रिडेम्पशन में क्रिसमस समारोह में हिस्सा लिया. प्रधानमंत्री क्रिसमस की सुबह की प्राथनासभा में शामिल हुए.

Meenu Singh
Edited By: Meenu Singh
क्रिसमस के मौके पर दिल्ली की कैथेड्रल चर्च पहुंचे पीएम मोदी, सुबह की प्रार्थना में लिया हिस्सा, देखें वीडियो
Courtesy: @narendramodi X account

नई दिल्ली: आज पूरे देश में हर क्रिसमस की धूम देखी जा सकती है. पूरा देश 25 दिसंबर को क्रिसमस मना रहा है. तो भारत के प्रधानमंत्री कैसे पीछे रह सकते हैं. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को नई दिल्ली के रायसीना हिल्स स्थित कैथेड्रल चर्च ऑफ द रिडेम्पशन में क्रिसमस समारोह में हिस्सा लिया. प्रधानमंत्री क्रिसमस की सुबह की प्राथना सभा में शामिल हुए. 

इस समारोह में भारत की समृद्ध सांस्कृतिक और धार्मिक विविधता को देखा जा सकता है. ये गिरजाघर राजधानी दिल्ली के मध्य स्थापित है. ये देश के सबसे बड़े चर्च में से एक है. ये चर्च अपनी शानदार वास्तुकला और शांत वातावरण के लिए जाना जाता है, जो इसे ईसाई समुदाय और पर्यटकों दोनों के लिए एक महत्वपूर्ण स्थल बनाता है.

क्रिमस में चर्च पहुंचे प्रधानमंत्री मोदी 

भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत के कैथोलिक बिशप्स कॉन्फ्रेंस द्वारा आयोजित कार्यक्रम में भाग लिया. यह पहली बार है जब प्रधानमंत्री ने देश में कैथोलिक चर्च के मुख्यालय में आयोजित किसी कार्यक्रम में हिस्सा लिया है. उन्होंने इस दौरान की फोटो और वीडियो भी अपने एक्स अकाउंट पर पोस्ट की. बता दें पिछले कुछ वर्षों से प्रथानमंत्री नियमित रूप से  ईसाई कार्यक्रम में हिस्सा लेते हैं. 

देशवासियों को दी क्रिसमस की शुभकामनाएं

समारोह में शामिल होने के साथ ही प्रधानमंत्री ने देशवासियों को क्रिसमस की शुभमकामनाएं दी हैं. प्रधानमंत्री सहित लोकसभा विपक्ष नेता और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने भी क्रिसमस की शुभमकामनाएं दी, इसके साथ ही उन्होंने एक वीडियो भी शेयर किया है. 

सोशल मीडिया पर शेयर की तस्वीरें

बता प्रधानमंत्री ने अपने सोशल मीडिया हैंडल X पर कैथेड्रल चर्च ऑफ द रिडेम्पशन की कुछ तस्वीरें साझा और वीडियो भी साझा किया. उन्होंने शेयर पोस्ट में लिखा कि, "दिल्ली के कैथेड्रल चर्च ऑफ द रिडेम्पशन में क्रिसमस की सुबह की प्रार्थना सभा में भाग लिया. प्रार्थना सभा में प्रेम, शांति और करुणा का शाश्वत संदेश झलक रहा था. क्रिसमस की भावना हमारे समाज में सद्भाव और मेलजोल को प्रेरित करे."