T20 World Cup 2026

‘दीर्घकालिक शांति लाने में मदद…’, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने डोनाल्ड ट्रंप के गाजा समझौते का किया स्वागत 

PM Modi On Gaza Deal: भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इजराइल और हमास के बीच हाल ही में हुए शांति समझौते का स्वागत किया है. 

X (Twitter)
Shilpa Srivastava

PM Modi On Gaza Deal: भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इजराइल और हमास के बीच हाल ही में हुए शांति समझौते का स्वागत किया है. बता दें कि यह अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की शांति योजना के पहले फेज का हिस्सा है. इसे लेकर सोशल मीडिया एक्स पर पीएम मोदी ने एक पोस्ट शेयर किया. इसमें पीएम मोदी ने आशा व्यक्त की है कि यह समझौता दीर्घकालिक शांति लाने में मदद करेगा.

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, "हम राष्ट्रपति ट्रंप की शांति योजना के पहले फेज पर हुए समझौते का स्वागत करते हैं. हमें उम्मीद है कि बंधकों की रिहाई और गाजा के लोगों को कुछ राहत मिलेगी और स्थायी शांति भी स्थापित होगी."