दिल्ली-एनसीआर में प्रचंड गर्मी से परेशान लोगों को प्री मानसून बारिश होने से राहत मिल गई है. दिल्ली-नोएडा के कई इलाकों में गुरुवार सुबह हुई बारिश से मौसम सुहावना हो गया है. इसी के साथ लोगों को भीषण गर्मी से हल्की राहत मिल गई है. दिल्ली-एनसीआर में मई और जून महीने बेहद गर्म रहे.
रातों में भीषण गर्मी पड़ रही थी. तो दिन में लू के गर्म थपेड़ों ने लोगों की हालत और खराब कर दी थी. दिल्ली-एनसीआऱ के बेसब्री से बारिश का इंतजार कर रहे थे. मौसम विभाग के मुताबिक, सिर्फ दिल्ली ही नहीं, उत्तर भारत के कई राज्यों में झमाझम बारिश हुई है. पश्चिमी और पूर्वी उत्तर प्रदेश के लोगों को भी बारिश से बड़ी राहत मिली है. लोग गर्मी की वजह से लगातार बीमार पड़ रहे थे, लेकिन अब बारिश के बाद मौसम सुहाना हो गया है.
#WATCH उत्तर प्रदेश: नोएडा शहर के कई हिस्सों में बारिश हुई। pic.twitter.com/efWG3GZDJu
— ANI_HindiNews (@AHindinews) June 27, 2024Also Read
दिल्ली में इस बार रिकॉर्ड तोड़ गर्मी पड़ी है. कई दिनों तक पारा 45 से 49 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहा है. ज्यादा दिनों तक लू की मार के चपेट में कई लोगों की मौत भी हो गई थी. उत्तर प्रदेश के कई इलाकों समेत दिल्ली एनसीआर में भी गर्मी से लोगों की मौत की खबरें आ रही थीं. लेकिन अब प्री मॉनसून की बारिश से इस पर काफी हद तक लगाम लगने की संभावना जताई जा रही है.
#WATCH | Heavy downpours in Delhi bring down the temperature, providing relief from the intense heat.
— ANI (@ANI) June 27, 2024
Visuals from Khan Market. pic.twitter.com/nUDZekGF9m
दिल्ली- NCR में बदला मौसम का मिजाज
पिछले दो महीनों से पूरे उत्तर भारत में गर्मी ने कहर बरपा रखा था, लेकिन आज हो रही बारिश से कहीं ना कहीं लोगों ने राहत की सांस ली है. दिल्ली-एनसीआर के अलावा कई राज्यों में मानसून पहले ही दस्तक दे चुका है. फिलहाल, दिल्ली में मौसम के बदलते मिजाज ने यहां के लोगों को खुश कर दिया है.
#WATCH उत्तर प्रदेश: गाजियाबाद शहर के कई हिस्सों में बारिश हुई। pic.twitter.com/zPRDNEnaVu
— ANI_HindiNews (@AHindinews) June 27, 2024
बता दें कि मौसम विभाग ने कुछ दिन पहले ही दिल्ली में हल्की बारिश और तेज हवा चलने का अनुमान जताया था. जिसके बाद आज राजधानी में बेहिसाब गर्मी के बाद बारिश का सिलसिला शुरू हो चुका है.
IMD के मुताबिक अगले 7 दिनों तक लगातार दिल्ली-एनसीआर में बारिश की संभावना है. हालांकि जुलाई महीने की शुरूआत बारीश के साथ होगी इसका भी पूर्वानुमान जताया गया है.