परीक्षा पे चर्चा 2026, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 9वें संस्करण के दौरान छात्रों से की बातचीत

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 'परीक्षा पे चर्चा' के 9वें संस्करण के दौरान छात्रों से बातचीत की. उन्होंने कहा, '...हमें हमेशा खुद पर भरोसा रखना चाहिए...'

x
Reepu Kumari

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज 'परीक्षा पे चर्चा' के दूसरे एपिसोड में छात्रों से बातचीत की. इस सत्र के दौरान उन्होंने परीक्षा की तैयारी, दबाव से निपटने और बोर्ड एवं प्रतियोगी परीक्षाओं में बैठने वाले छात्रों के सामने आने वाली चुनौतियों का सामना करने के बारे में मार्गदर्शन दिया. उन्होंने शिक्षा और व्यक्तिगत विकास के व्यापक पहलुओं पर भी चर्चा की. इसके अलावा उन्होनें यह भी बताया कि अगर कोई बच्चा आगे चलक नेता बनना चाहता है तो वह एक अच्छा लीडर कैसे बनें.

पहले एपिसोड में पीएम मोदी ने क्या कहा था?

6 फरवरी को प्रसारित पहले एपिसोड में प्रधानमंत्री ने छात्रों के विभिन्न प्रश्नों के उत्तर दिए. उन्होंने अकादमिक शिक्षा के साथ-साथ कौशल विकास के महत्व, रचनात्मकता को बढ़ावा देने, प्रौद्योगिकी के जिम्मेदार उपयोग और पूर्ण आत्मविश्वास के साथ तैयारी की रणनीति का पालन करने के महत्व के बारे में बात की.

परीक्षा पे चर्चा की शुरुआत वर्ष 2018 में हुई थी और पीएम मोदी ने नई दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम में चयनित प्रतिभागियों से बातचीत की थी. पिछले कुछ वर्षों में, शो का स्वरूप बदल गया है. 2026 में, परीक्षा पे चर्चा (पीपीसी) के लिए कुल 4.5 करोड़ लोगों ने पंजीकरण कराया है, जिनमें से 4.19 करोड़ छात्र, 24.84 लाख शिक्षक और 6,15,064 अभिभावक हैं.