IPL 2026 West Bengal Assembly Election 2026 Assembly Election 2026

Maharashtra Murder Case: होने वाली पत्नी ने सेक्स करने से किया मना तो मंगेतर बना हैवान, रेप कर उतारा मौत के घाट

महाराष्ट्र के पालघर जिले से एक ऐसी सनसनीखेज घटना सामने आई है. एक युवक ने अपनी नाबालिग मंगेतर पर शादी से पहले शारीरिक संबंध बनाने के लिए दबाव डाला और जब उसने इसका विरोध किया, तो उसने न केवल उसका रेप किया, बल्कि उसकी निर्मम हत्या भी कर दी.

X
Garima Singh

Maharashtra Crime: महाराष्ट्र के पालघर जिले से एक ऐसी सनसनीखेज घटना सामने आई है. एक युवक ने अपनी नाबालिग मंगेतर पर शादी से पहले शारीरिक संबंध बनाने के लिए दबाव डाला और जब उसने इसका विरोध किया, तो उसने न केवल उसका रेप किया, बल्कि उसकी निर्मम हत्या भी कर दी. यह मामला पालघर के बिबलधर गांव का है, जहां यह वारदात बुधवार की दोपहर को अंजाम दी गई. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और मामले की गहन जांच शुरू कर दी है.

स्थानीय लोगों के मुताबिक, घटना के दिन बुधवार को दोपहर के समय युवती के माता-पिता अपने खेतों में काम करने के लिए घर से निकल गए थे. इस दौरान युवती घर में अकेली थी. तभी उसका मंगेतर वहां पहुंचा और उसे अकेला पाकर उसने शारीरिक संबंध बनाने का दबाव डाला. युवती ने उसकी इस मांग को साफ तौर पर ठुकरा दिया. इससे गुस्साए युवक ने पहले उसका रेप किया और फिर उसकी हत्या कर दी. इस क्रूर कृत्य ने न केवल परिवार को सदमे में डाल दिया, बल्कि पूरे गांव में आक्रोश फैल गया.

वारदात के बाद जंगल की ओर भागा आरोपी

इस जघन्य अपराध को अंजाम देने के बाद आरोपी ने भागने की कोशिश की और गांव के पास स्थित जंगल की ओर फरार हो गया. शाम को जब युवती के माता-पिता खेतों से घर लौटे, तो अपनी बेटी का शव देखकर उनके पैरों तले जमीन खिसक गई. युवती की मां ने तुरंत पुलिस में शिकायत दर्ज कराई. उन्होंने बताया, “हमारी बेटी ने उसकी बात नहीं मानी, तो उसने ऐसा क्रूर कदम उठाया.”

पुलिस की त्वरित कार्रवाई, आरोपी हिरासत में

पालघर पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तुरंत कार्रवाई की. आरोपी को जंगल से हिरासत में ले लिया गया है. पुलिस ने युवती के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है. पुलिस सूत्रों के अनुसार, “आरोपी से पूछताछ की जा रही है, और हम हर पहलू की गहन जांच कर रहे हैं.”