Assembly Election 2026 West Bengal Assembly Election 2026

Operation Sindoor: पाकिस्तान में आधी रात को विस्फोट से दहले आतंकी, चारों तरफ धुआं ही धुंआ और चीख पुकार, कई वीडियो दे रहे गवाही

पहलगाम हमले के जवाब में भारतीय सेना ने बुधवार की सुबह ऑपरेशन सिंदूर शुरू किया. इस हमले में पाकिस्तान के आतंकी ठिकानों पर भारत की तरफ से कई बड़े हमले किए गए. अब इस हमले के कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे है.

social media
Antima Pal

Operation Sindoor: पहलगाम हमले के जवाब में भारतीय सेना ने बुधवार की सुबह ऑपरेशन सिंदूर शुरू किया. इस हमले में पाकिस्तान के आतंकी ठिकानों पर भारत की तरफ से कई बड़े हमले किए गए. अब इस हमले के कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे है. जिनमें देखा जा सकता है कि पाकिस्तान में आधी रात को विस्फोट से कैसे आतंकी दहल गए है और चारों तरफ धुआं ही धुआं हो रहा है.

रक्षा मंत्रालय ने कहा- 'हमारी कार्रवाई केन्द्रित, नपी-तुली और गैर-बढ़ावा देने वाली प्रकृति की रही है' मंत्रालय ने इस बात पर बल दिया कि किसी भी पाकिस्तानी सैन्य प्रतिष्ठान को निशाना नहीं बनाया गया, जो लक्ष्य चयन और निष्पादन में भारत के रणनीतिक संयम को दर्शाता है.