menu-icon
India Daily

अब गांवों में भी मिलेगा इंटरनेट, PM मोदी ने लॉन्च किया BSNL स्वदेशी 4G नेटवर्क

BSNL Swadeshi 4G Network Service: पीएम मोदी ने बीएसएनएल के स्वदेशी 4G नेटवर्क का शुभारंभ किया जिससे अब दूरदराज के इलाकों को भी इंटरनेट की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी.

Shilpa Shrivastava
अब गांवों में भी मिलेगा इंटरनेट, PM मोदी ने लॉन्च किया BSNL स्वदेशी 4G नेटवर्क
Courtesy: ANI & Canva

BSNL Swadeshi 4G Network Service: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बीएसएनएल के स्वदेशी 4G नेटवर्क का शुभारंभ किया. इस तरह भारत उन चुनिंदा देशों में शामिल हो गया है जो अपने टेलिकॉम इक्यूप्मेंट्स को खुद बनाता है. यह बीएसएनएल की 25वीं वर्षगांठ समारोह के दौरान हुआ. इसके साथ ही, प्रधानमंत्री ने 97,500 से ज्यादा मोबाइल 4G टावरों का भी उद्घाटन किया, जिनमें 92,600 से ज्यादा टावर 4G तकनीक का इस्तेमाल करते हैं.

ये टावर लगभग 37,000 करोड़ रुपये की लागत से बनाए जा रहे हैं, जिसमें पूरी तरह से स्वदेशी तकनीक का इस्तेमाल किया गया है. इस कदम के साथ, भारत डेनमार्क, स्वीडन, दक्षिण कोरिया और चीन जैसे देशों में शामिल हो गया है, जो पहले से ही अपने टेलिकॉम इक्यूप्मेंट्स बनाते हैं. 

आगे चलकर 5जी में हो जाएगा अपग्रेड:

भारत में बनया गया नया 4G नेटवर्क क्लाउड-आधारित है, जिसका मतलब है कि यह भविष्य के लिए तैयार है. इसे आगे चलकर आसानी से 5G में अपग्रेड किया जा सकता है. यह प्रधानमंत्री के डिजिटल इंडिया विजन का अहम हिस्सा है. इसका उद्देश्य डिजिटल अंतर को पाटना और ग्रामीण क्षेत्रों में बेहतर इंटरनेट एक्सेस देना है. 

इस पहल के तहत, 26,700 से ज्यादा गांव अब मोबाइल नेटवर्क कनेक्टिविटी से जुड़ जाएंगे. इनमें ओडिशा और अन्य दूरदराज समेत 2,472 गांव शामिल हैं. सरकारी अधिकारियों के अनुसार, इससे 20 लाख से ज्यादा नए ग्राहकों को लाभ होगा.

सबसे दिलचस्प बात है कि ये नए टावर सोलर एनर्जी से चलते हैं. इससे ये भारत के सबसे बड़े ईको-फ्रेंडली टेलिकॉम हब का ग्रुप बन गए हैं. यह कदम बुनियादी ढांचे को और मजबूत बनाएगा. प्रधानमंत्री ने डिजिटल भारत निधि परियोजना के तहत भारत के पूरी तरह से कनेक्टेड 4G नेटवर्क का भी शुभारंभ किया, जिसका उद्देश्य देश भर के 29,000 से 30,000 गांवों को जोड़ना है.