T20 World Cup 2026

NIA का बड़ा एक्शन, ISIS साजिश मामले में एक साथ देश के 44 ठिकानों पर ताबड़तोड़ छापेमारी

NIA raids 41 places simultaneously:: आतंकी संगठन ISIS की साजिश के खिलाफ भारतीय राष्ट्रीय जांच एजेंसी ने आज (शनिवार, 9 दिसंबर) देश के 41 जगहों पर एक साथ छापेमारी की है.

Gyanendra Tiwari

NIA raids 41 places simultaneously:: आतंकी संगठन ISIS की साजिश के खिलाफ भारतीय राष्ट्रीय जांच एजेंसी ने आज (शनिवार, 9 दिसंबर) देश के 44 जगहों पर एक साथ छापेमारी की है. इसमें सबसे ज्यादा छापेमारी महाराष्ट्र में हुई. ठाणे, पुणे से लेकर मीरा भायंदर तक में कई ठिकानों पर NIA ने रेड की. कर्नाटक में भी कई जगहों पर छापेमारी की गई है. ठाणे के ग्रामीण इलाकों में भी छापेमारी की गई है.

एनआईए की इस छापेमारी में आतंकियों के अंतरराष्ट्रीय कनेक्शन का भी पर्दाफाश हुआ है. मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो रेड के दौरान आईएसआईएस हैंडलर्स की संलिप्तता भी पाई गई है. देश के अंदर रची जा रही आतंकी साजिश के नेटवर्क का खुलासा भी हुआ है.

आज सुबह से NIA ने कुल 44 स्थानों पर रेड मारी. इसमें एजेंसी के अधिकारियों ने कर्नाटक में 1, पुणे में 2, ठाणे ग्रामीण में 31, ठाणे शहर में 9 और भयंदर में 1 स्थान में छापेमारी की. एनआईए के सूत्रों की मानें तो इस छापेमारी में आतंकियों के अंतरराष्ट्रीय कनेक्शन और आईएसआईएस की भागीदारी से भारत में चल रही आतंकी गतिविधियों का खुलासा हुआ है. साथ ही देश के अंदर चरमपंथी विचारधारा का प्रचार करने वाले नेटवर्क का भी पर्दाफाश हुआ है.