West Bengal Assembly Election 2026 Assembly Election 2026 IPL 2026

नीट पेपर लीक का एक और मास्टरमाइंड गिरफ्तार, दो पेपर सॉल्वर MBBS छात्र भी अरेस्ट

नई गिरफ्तारियां नेशनल टेस्टिंग एजेंसी द्वारा सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर नीट-यूजी की परीक्षा का परिणाम जारी किए जाने के कुछ घंटे बाद की गईं. बता दें कि नीट यूजी की परीक्षा MBBS, BDS, AYUSH और अन्य कोर्स के लिए सरकारी और प्राइवेट संस्थानों में दाखिले के लिए एनटीए द्वारा आयोजित की जाती है. इस बार यह परीक्षा 5 मई को आयोजित की गई थी. 

social media
India Daily Live

NEET UG Paper Leak:  नीट-यूजी पेपर लीक मामले के आरोपियों पर शिकंजा लगातार कसता जा रहा है. शनिवार को सीबीआई ने इस मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए एक मास्टरमाइंड और MBBS के दो छात्रों को गिरफ्तार किया है, जिन्होंने पेपर को हल करने का काम किया था. वहीं पकड़ा गया मास्टरमाइंड एनआईटी-जमशेदपुर का बी.टेक का छात्र बताया जा रहा है.

अब तक 21 लोग गिरफ्तार 
समाचार एजेंसी पीटीआई ने सीबीआई के अधिकारियों के हवाले से बताया कि नीट-यूजी परीक्षा में कथित गड़बड़ियों से जुड़े 6 मामलों में अब तक 21 लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है.

शिवार को गिरफ्तार किए गए MBBS के दो छात्र राजस्थान के भरतपुर के एक मेडिकल कॉलेज से हैं जिनमें सेकेंड ईयर का छात्र कुमार मंगलम बिश्नोई और फर्स्ट ईयर का छात्र दीपेंद्र शर्मा शामिल है. ये दोनों छात्र 5 मई को हुई नीट-यूजी परीक्षा के दौरान हजारीबाग में मौजूद थे.

चुराए गए पेपर को किया था सॉल्व

अधिकारियों ने बताया कि इन दोनों आरोपियों ने कथित तौर पर एक इंजीनियर पंकज कुमार द्वारा चुराए गए पेपर लिए सॉल्वर का काम किया था. पंकज कुमार को सीबीआई पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है. अधिकारियों ने बताया कि नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी, जमशेदपुर से बीटेक (इलेक्ट्रिकल) पासआउट शशिकांत पासवान उर्फ शशि उर्फ पासू, कुमार और रॉकी के साथ मिलकर काम कर रहा था, जिसे पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है.

NTA ने जारी किया नेट-यूजी का रिजल्ट