IPL 2026 West Bengal Assembly Election 2026 Assembly Election 2026

'हां मैं ही गाड़ी चला रहा था लेकिन नशे में नहीं था...', मुंबई हिट एंड रन के आरोपी ने कबूल लिया गुनाह

Mumbai BMW hit-and-run : मुंबई के वर्ली में हुए हिट एंड रन केस में गिरफ्तार मुख्य आरोपी मिहिर शाह ने अपना गुनाह कबूल कर लिया है. दरअसल रविवार की सुबह वर्ली में कथित तौर पर मिहिर शाह ने अपनी BMW कार से मछली बेचकर स्कूटर से आ रहे दंपति को टक्कर मारी थी. इस टक्कर में पत्नी की मौत हो गई थी जबकि पति गंभीर रूप से घायल हो गया था. वहीं मिहिर घटनास्थल से फरार हो गया था जिसे पुलिस ने अब गिरफ्तार कर लिया है.

Social Media
India Daily Live

मुंबई के वर्ली हिट एंड रन केस मामले में मिहिर शाह ने गिरफ्तारी के बाद अपना गुनाह कबूल कर लिया है.आरोपी मिहिर ने जुहू बार से बोरीवली और फिर मरीन ड्राइव जाकर वर्ली की तरफ आने के बात स्वीकार कर ली है. मिहिर शाह ने माना कि घटना के समय वह कार ड्राइव कर रहा था. अब तक की जांच में पुलिस को जो टाइम सीक्वेंस मिला उस आधार पर पुलिस ने आरोपी से पूछताछ की और सभी टाइमलाइन पर आरोपी मिहिर ने हां भरी है. पुलिस की प्राथमिक जांच में आरोपी ने कबूल किया है कि ड्राइविंग सीट पर वह बैठा था.

आरोपी ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि वह घटना होने के बाद काफी डर गया था. मिहिर ने बताया कि जब तक उसके पिता राजेश शाह घटनास्थल पर पहुंचे तब तक वे वहां से फरार हो गया था. हालांकि इस पूछताछ में मिहिर ने शराब के नशे में होने से इनकार कर दिया है.

आरोपी मिहिर ने कबूल किया गुनाह

मिहिर के मुताबिक एक्सीडेंट के बाद वह काफी डर गया था. उसे डर था कि घरवाले भी उसे डांटेंगे इसलिए पिता के बांद्रा पहुंचने से पहले ही वो वहां से निकल गया लेकिन वो घर नहीं जाकर गोरेगांव अपनी गर्लफ्रेंड के यहां चला गया. पुलिस ने फिलहाल इस मामले में गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज किया है. गिरफ्तारी के बाद मिहिर शाह को पूछताछ के बाद आज कोर्ट में पेश किया जाएगा. जहां पुलिस आगे के जांच के लिए उसकी पुलिस कस्टडी की मांग करेगी.

कब हुई थी घटना?

बता दें कि सत्तारूढ शिवसेना नेता राजेश शाह का बेटा मिहिर शाह ने रविवार(7 जुलाई ) को  वर्ली में बीएमडब्लू कार से स्कूटी सवार दंपति प्रदीप नखवा और कावेरी नखवा को टक्कर मार दी थी. जहां ये दोनों लोग कार के बोनट पर आ गए थे इस दौरान पति ने किसी तरह से कूद कर जान बचा ली लेकिन पत्नी कावेरी गाड़ी के अगले पहिए में फंस कर करीब 10 मीटर तक कार के साथ घिसटती रही, जहां उसकी मौत हो गई. अब इस मामले में पुलिस ने मिहिर को गिरफ्तार कर लिया है. इसके अलावा कुछ अन्य लोगों को भी हिरासत में लिया गया जो उस दिन सुबह उसके साथ पार्टी कर रहे थे, उन्हें भी हिरासत में ले लिया गया है.