IPL 2026 West Bengal Assembly Election 2026 Assembly Election 2026

बाढ़ और बारिश से फिलहाल नहीं मिलेगी निजात, आज भी इन प्रदेशों में होगी बारिश

Weather Today: यूपी में अब मानसून की तीसरी पारी चल रही है, आज भी पूरे प्रदेश में बारिश की संभावना जताई जा रही है. वहीं दिल्ली में सुबह से लगातार बारिश हो रही है. मौसम विभाग की मानें तो आने वाले दिनों में यूपी-दिल्ली में बारिश का दौर थमने वाला नहीं है.

Social Media
India Daily Live

Weather Today: राजधानी दिल्ली और आसपास के प्रदेशों में जून-जुलाई से मानसून जारी है. यहां लगातार बारिश हो रही है. यूपी में अब मानसून की तीसरी पारी चल रही है लेकिन हालिया स्थिति देख कर फिलहाल इससे निजात मिलने की संभावना नजर नहीं आ रही है.बीते दिनों आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, बिहार, गुजरात, बाढ़ बारिश की मार से दो चार हो रहा था. तो वहीं यूपी में भी बाढ़ ने दस्तक दे दी थी.उत्तर प्रदेश के कई इलाके अभी में डूबे हुए हैं लेकिन लगातार हो रही बारिश से शहरी इलाका भी वंचित नहीं है. वहीं दिल्ली में सड़कें करीब दो दिन से दरिया बनी हुई है.

दिल्ली में कहीं हल्की बारिश हो रही है तो कही बदरा झमाझम बरस रहा है. हालांकि इस बार के बारिश की मात्रा से किसानों के चेहरे पर खुशी है. फसल की उपज में वृद्धि की संभावना जताई जा रही है.

आज कैसा रहेगा मौसम

मौसम विभाग की मानें तो आने वाले दिनों में यूपी-दिल्ली में बारिश का दौर थमने वाला नहीं है. विभाग द्वारा 10 सितंबर तक बारिश का अलर्ट जारी किया गया है. उसके बाद भी बारिश होने की संभावना जताई जा रही है. हालांकि आज दिल्ली के कई इलाकों में बारिश तो कहीं सूखा रह सकता है. कुल मिलाकर इन प्रदेशों में मौसम की स्थिति एक जैसी ही रहेगी.