'अगर चिल्लाई तो जान से मार देंगे', पवित्रता साबित करने के लिए खौलते तेल में डाल हाथ, जानें अब क्या हुआ हाल?

मेहसाणा जिले में 28 वर्षीय महिला का उसकी नन्द ने उबलते तेल में हाथ डलवा दिया. महिला गंभीर रूप से झुलसी हुई है और अस्पताल में भर्ती है. पुलिस ने नन्द और उसके भाइयों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है.

Grok
Km Jaya

Gujarat Domestic Violence: गुजरात के मेहसाणा जिले से घरेलू हिंसा का एक खौफनाक मामला सामने आया है. विजापुर के गेरीटा गांव में 28 वर्षीय दो बच्चों की मां को ससुराल वालों ने उसकी वफादारी साबित कराने के लिए उबलते तेल में हाथ डलवा दिया. महिला गंभीर रूप से झुलस गई है और फिलहाल अस्पताल में इलाज चल रहा है.

यह घटना 16 सितंबर को हुई. महिला ने अगले दिन पुलिस में शिकायत दर्ज कराई. शिकायत के अनुसार, पीड़िता खेतों में काम करती है और उसकी पति की बहन अक्सर उसके चरित्र पर शक जताकर अपमानित करती थी. आरोपी बहन ने अपने भाइयों के साथ मिलकर यह योजना बनाई.

महिला ने कराई एफआईआर दर्ज 

एफआईआर में दर्ज बयान के अनुसार, घरवालों ने पहले महिला को खुद से तेल में हाथ डालने को कहा. जब उसने इंकार किया तो उसे पीटा गया और चूल्हे के पास धकेला गया, और उसका हाथ उबलते तेल में डाला गया. महिला ने पुलिस को बताया कि उसकी चीखों के बावजूद आरोपी नहीं रूके . नन्द ने यहां तक कि गरम तेल का बर्तन उठाकर उसके पैर पर उड़ेल दिया.

जान से मारने की दी धमकी

पीड़िता ने कहा, उसने धमकी दी कि अगर मैं चिल्लाई तो मुझे जान से मार देंगे.' शोर सुनकर आसपास के लोग और उसका पिता मौके पर पहुंचे और उसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया. पुलिस के मुताबिक, पिछले कुछ महीनों से महिला के साथ लगातार उत्पीड़न और मारपीट हो रही थी. विजापुर पुलिस ने नन्द और उसके भाइयों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता के तहत हमला, आपराधिक धमकी और गंभीर चोट पहुंचाने का मामला दर्ज किया है. विजापुर पुलिस अधिकारी ने कहा, 'हम पीड़िता और अन्य गवाहों के बयान दर्ज किए गए हैं. सभी आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी.'