Assembly Election 2026 West Bengal Assembly Election 2026

महाराष्ट्र में रेल हादसे के बाद भंडारा की ऑर्डिनेंस फैक्ट्री में भयानक विस्फोट, 8 की मौत, 5 Km तक कांपे लोग-Video

महाराष्ट्र के भंडारा में ऑर्डिनेंस फैक्ट्री में भयानक विस्फोट की खबर आ रही है. इस विस्फोट में 5 लोगों की मौत की खबर है. मारे गए सभी लोग फैक्ट्री में काम करने वाले कर्मचारी थे.

सांकेतिक तस्वीर, सोशल मीडिया
Hemraj Singh Chauhan

महाराष्ट्र के भंडारा में ऑर्डिनेंस फैक्ट्री में भयानक विस्फोट की खबर आ रही है. इस विस्फोट में 8 लोगों की मौत की खबर है. जानकारी के मुताबिक कई लोगों के घायल होने की खबर है. मारे गए सभी लोग फैक्ट्री में काम करने वाले कर्मचारी थे. ये विस्फोट इतनी तीव्रता का था कि 5 किलोमीटर तक इस धमाके की आवाज सुनाई दी.

ये विस्फोट शुक्रवार सुबह भंडारा जिले में स्थित कारखाने में सुबह करीब 10.30 बजे हुआ. बचाव और चिकित्सा कर्मचारी जीवित बचे लोगों की तलाश कर रहे हैं. वहीं दमकलकर्मी स्थिति पर काबू पाने में लगे हुए हैं. जिला कलेक्टर संजय कोल्टे ने ये जानकारी दी.

इस भयानक हादसे का वीडियो न्यूज एजेंसी आईएनएस ने शेयर किया है. इसमें देखा जा सकता है वीडियो में फैक्ट्री से घना धुआं उठता हुआ नजर आ रहा है. घटनास्थल  के दूर से ये वीडियो बनाया गया है. हादसा से चपेट में आए लोगों में कई गंभीर रूप से घायल है.