भारत के नए चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ बनें लेफ्टिनेंट जनरल NS राजा सुब्रमणि

लेफ्टिनेंट जनरल एन.एस. राजा सुब्रमणि को भारत का अगला चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ किया गया है. बता दें कि वो सैन्य मामलों के विभाग के सचिव के तौर पर काम करेंगे.

X (@SpokespersonMoD)
Shilpa Srivastava

नई दिल्ली: लेफ्टिनेंट जनरल एन.एस. राजा सुब्रमणि को भारत का अगला चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ किया गया है. बता दें कि वो सैन्य मामलों के विभाग के सचिव के तौर पर काम करेंगे. सरकार ने यह फैसला इसलिए लिया है क्योंकि मौजूदा CDS जनरल अनिल चौहान 30 मई 2026 को रिटायर होने वाले हैं. इससे पहले ही अगले चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ की घोषणा कर दी गई है.

बता दें कि लेफ्टिनेंट जनरल एन.एस. राजा सुब्रमणि भारतीय सेना के सबसे वरिष्ठ और अनुभवी अधिकारियों में से एक हैं. इन्होंने कई सालों तक देश की सेवा की है. साथ ही अहम कमांड और स्टाफ पदों पर काम किया है. अभी की बात करें तो वह राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद सचिवालय में सैन्य सलाहकार के तौर पर काम कर रहे हैं. 

राजा सुब्रमणि का करियर कैसा रहा:

राजा सुब्रमणि के करियर की बात करें तो ये जुलाई 2024 से जुलाई 2025 तक सेना के उप-प्रमुख रहे हैं. उप प्रमुख होते हुए उन्होंने कई ऐसे काम संभाले हैं, जो राष्ट्रीय सुरक्षा और सशस्त्र बलों की तैयारियों से जुड़े थे. इससे पहले मार्च 2023 से जून 2024 तक, सुब्रमणि भारतीय सेना की सेंट्रल कमांड के जनरल ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ रहे. 

ऑपरेशनल एक्सपीरियंस के साथ-साथ लेफ्टिनेंट जनरल को उनकी रक्षा और रणनीतिक मामलों की जानकारी के लिए भी जाना जाता है. आपको बता दें कि सुब्रमणि ने यूनाइटेड किंगडम के किंग्स कॉलेज लंदन से मास्टर डिग्री हासिल की थी. उन्होंने मद्रास यूनिवर्सिटी से डिफेंस स्टडीज में एमफिल की डिग्री भी हासिल की है. 

राजा सुब्रमणि को मिले कई पुरस्कार:

राजा सुब्रमणि को कई टॉप मिलिट्री अवॉर्ड से सम्मानित किया गया है. इनमें परम विशिष्ट सेवा पदक, अति विशिष्ट सेवा पदक, सेना पदक और विशिष्ट सेवा पदक शामिल हैं. नए चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ के रूप में, लेफ्टिनेंट जनरल राजा सुब्रमणि भारत के सर्वोच्च सैन्य अधिकारी होंगे. वह तीनों सेनाओं थल सेना, नौसेना और वायु सेना के बीच समन्वय स्थापित करने और सभी महत्वपूर्ण रक्षा मामलों पर सरकार को सलाह देने में एक अहम भूमिका निभाएंगे.