'किसान बिल वापस लाएं जाएं', कंगना की मांग पर भड़का विपक्ष, लगाया यह आरोप

Kangana Ranaut: भाजपा सांसद कंगना रनौत ने मंगलवार को किसानों के हित में निरस्त किए गए कृषि कानूनों को वापस लाने की बात कही. हिमाचल प्रदेश के मंडी से सांसद ने किसानों को भारत की प्रगति का स्तंभ बताया और कहा कि उन्हें अपनी समृद्धि के लिए इन कानूनों की मांग करनी चाहिए.

Social Media
India Daily Live

Kangana Ranaut: अभिनेता से नेता बनीं और बीजेपी सांसद कंगना रनौत ने मंगलवार को कहा कि किसानों के हित में निरस्त किए गए कृषि कानूनों को वापस लाया जाना चाहिए. हिमाचल प्रदेश के मंडी से लोकसभा सांसद ने किसानों को भारत की प्रगति में ताकत का स्तंभ बताया और कहा कि उन्हें अपनी समृद्धि के लिए कृषि कानूनों की मांग करनी चाहिए. 

उनके इस बयान पर हरियाणा विधानसभा चुनावों से पहले विपक्षी दलों की ओर से तीखी प्रतिक्रिया हुई है. कांग्रेस द्वारा एक्स पर शेयर किए गए वीडियो में रनौत कहती सुनाई दे रही हैं कि कृषि कानूनों को वापस लाया जाना चाहिए.  मुझे लगता है कि यह विवादास्पद हो सकता है.  वे किसानों के हित में हैं.  किसानों को (कृषि कानूनों को वापस लाने की) मांग करनी चाहिए ताकि वे समृद्ध हो सकें..किसान भारत की प्रगति में ताकत का स्तंभ हैं. केवल कुछ राज्यों ने कृषि कानूनों पर आपत्ति जताई है. मैं आग्रह करती हूं कि किसानों के हित में कृषि कानूनों को वापस लाया जाना चाहिए.