menu-icon
India Daily

'किसान बिल वापस लाएं जाएं', कंगना की मांग पर भड़का विपक्ष, लगाया यह आरोप

Kangana Ranaut: भाजपा सांसद कंगना रनौत ने मंगलवार को किसानों के हित में निरस्त किए गए कृषि कानूनों को वापस लाने की बात कही. हिमाचल प्रदेश के मंडी से सांसद ने किसानों को भारत की प्रगति का स्तंभ बताया और कहा कि उन्हें अपनी समृद्धि के लिए इन कानूनों की मांग करनी चाहिए.

India Daily Live
'किसान बिल वापस लाएं जाएं', कंगना की मांग पर भड़का विपक्ष, लगाया यह आरोप
Courtesy: Social Media

Kangana Ranaut: अभिनेता से नेता बनीं और बीजेपी सांसद कंगना रनौत ने मंगलवार को कहा कि किसानों के हित में निरस्त किए गए कृषि कानूनों को वापस लाया जाना चाहिए. हिमाचल प्रदेश के मंडी से लोकसभा सांसद ने किसानों को भारत की प्रगति में ताकत का स्तंभ बताया और कहा कि उन्हें अपनी समृद्धि के लिए कृषि कानूनों की मांग करनी चाहिए. 

उनके इस बयान पर हरियाणा विधानसभा चुनावों से पहले विपक्षी दलों की ओर से तीखी प्रतिक्रिया हुई है. कांग्रेस द्वारा एक्स पर शेयर किए गए वीडियो में रनौत कहती सुनाई दे रही हैं कि कृषि कानूनों को वापस लाया जाना चाहिए.  मुझे लगता है कि यह विवादास्पद हो सकता है.  वे किसानों के हित में हैं.  किसानों को (कृषि कानूनों को वापस लाने की) मांग करनी चाहिए ताकि वे समृद्ध हो सकें..किसान भारत की प्रगति में ताकत का स्तंभ हैं. केवल कुछ राज्यों ने कृषि कानूनों पर आपत्ति जताई है. मैं आग्रह करती हूं कि किसानों के हित में कृषि कानूनों को वापस लाया जाना चाहिए.

हरियाणा और पंजाब के किसानों ने साल 2020 में  वापस लिए गए कृषि कानूनों के खिलाफ बड़े पैमाने पर विरोध प्रदर्शन किया था और एक साल से ज्यादा समय तक दिल्ली की सीमाओं पर डेरा डाल रखा था. प्रदर्शनकारी किसानों द्वारा अपनी मांगों से पीछे न हटने के बाद सरकार ने कानूनों को वापस ले लिया था. 

फटकारे जाने के बाद आया बयान 

मंडी सांसद की यह टिप्पणी किसानों के विरोध पर उनकी विवादास्पद टिप्पणी को लेकर भाजपा द्वारा फटकार लगाए जाने के लगभग एक महीने बाद आई है .  एक्स पर शेयर किए गए एक वीडियो में कंगना रनौत कहती सुनाई दे रही हैं, किसानों के विरोध के नाम पर बांग्लादेश जैसी अराजकता भारत में भी हो सकती थी. बाहरी ताकतें अंदरूनी लोगों की मदद से हमें नष्ट करने की योजना बना रही हैं. अगर हमारे नेतृत्व की दूरदर्शिता नहीं होती तो वे सफल हो जाते. पंजाब विधानसभा में विपक्ष के नेता प्रताप सिंह बाजवा ने कहा कि अगर भाजपा अभिनेत्री की टिप्पणी का समर्थन नहीं करती है तो उसे उनके खिलाफ तत्काल कार्रवाई करनी चाहिए. 

विपक्ष ने लगाया यह आरोप 

कांग्रेस नेता ने एक्स पर लिखा कि कंगना को किसानों पर हमला करने के लिए प्रॉक्सी के रूप में इस्तेमाल करना एक सोची-समझी चाल है. भाजपा को किसानों और कृषि कानूनों पर अपना रुख स्पष्ट करना चाहिए.  इन विनाशकारी कानूनों को आगे बढ़ाने के बजाय, कंगना को राजनीति से दूर हो जाना चाहिए और अपने लुप्त होते बॉलीवुड करियर को पुनर्जीवित करने पर ध्यान केंद्रित करना चाहिए.