जम्मू-कश्मीर चुनाव: दूसरे चरण में हुआ 54.11% मतदान, उमर अब्दुल्ला, रविंदर रैना समेत इन उम्मीदवारों की किस्मत EVM में कैद

जम्मू कश्मीर विधानसभा चुनाव के लिए बुधवार (25 सितंबर) को दूसरे चरण का मतदान हुआ. दूसरे चरण में 6 जिलों की 26 सीटों पर वोटिंग हुई.

@vikarsy
India Daily Live

Jammu and Kashmir Assembly Election: जम्मू कश्मीर विधानसभा चुनाव के लिए बुधवार (25 सितंबर) को दूसरे चरण का मतदान हुआ. दूसरे चरण में 6 जिलों की 26 सीटों पर वोटिंग हुई. दूसरे चरण में जम्मू-कश्मीर में 54.11% फीसदी वोटिंग हुई. चुनाव के मद्देनजर प्रदेश में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी की गई. रजौरी, पुंछ, रियासी जैसे इलाकों में सुरक्षा को काफी कड़ा किया गया क्योंकि पिछले कुछ सालों में इन इलाकों में आतंकी हमलों में वृद्धि देखने को मिली है.

239 उम्मीदवारों की किस्मत EVM में कैद
दूसरे चरण के तहत 239 उम्मीदवारों की किस्मत EVM में कैद हो गई. इस चरण में 25 लाख मतदाता वोट देने  के लिए पात्र थे.

10 साल बाद जम्मू-कश्मीर में चुनाव
अनुच्छेद 370 के हटाए जाने के 10 साल बाद जम्मू-कश्मीर में विधानसभा का चुनाव हो रहा है.

चुनाव आयोग के मुताबिक, पहले चरण के तहत 7 जिलों के 24 विधानसभा क्षेत्रों में 18 सितंबर को चुनाव हुआ था. तीसरे चरण के तहत 1 अक्टूबर को चुनाव होगा इसके बाद 8 अक्टूबर को रिजल्ट घोषित किया जाएगा.

पहले चरण में 61.13 प्रतिशत मतदान
जम्मू-कश्मीर में विधानसभा चुनाव के पहले चरण के तहत 7 जिलों के 24 विधानसभा सीटों पर 61.13 प्रतिशत मतदान हुआ था.

दूसरे चरण के प्रमुख उम्मीदवार
उमर अब्दुल्ला: दूसरे चरण में नेशनल कॉन्फ्रेंस के नेता उमर अब्दुल्ला गांदरबल और बडगाम से चुनावी मैदान में थे.

रविंदर रैना: भारतीय जनता पार्टी के राज्य प्रमुख रविंदर रैना राजौरी के नौसेरा से मैदान में थे. वह पिछले दो बार से यहां से चुनाव जीतते आ रहे हैं.

कांग्रेस और नेशनल कॉन्फ्रेंस ने मिलाया हाथ
इस चुनाव में कांग्रेस और नेशनल कॉन्फ्रेंस ने गठबंधन किया है, हालांकि बीजेपी और पीडीपी ने इस बार चुनाव लड़ने के लिए हाथ नहीं मिलाया है.