शराबबंदी वाले गुजरात में चल रही थी शराब पार्टी, वीडियो में देखें रोकने पर बेटे ने पुलिस पर किया हमला, कारोबारी पिता गिरफ्तार
Surat Liquor Case: सूरत के अलथन इलाके में कारोबारी समीर शाह के बेटे ने शराब पार्टी के दौरान पुलिसकर्मियों पर हमला कर दिया. पुलिस ने मौके से नौ शराब के कैन, सात मोबाइल और नकद जब्त किया. समीर शाह और सप्लायर दोनों गिरफ्तार किए गए. युवक का ब्रीथ एनालाइजर टेस्ट फेल पाया गया. पुलिस ने शराब बरामदगी और पुलिस पर हमले का दो केस दर्ज किए हैं.
Surat Liquor Case: गुजरात के सूरत में एक जन्मदिन पार्टी में हंगामा हो गया. एक कारोबारी के बेटे ने पुलिसकर्मियों पर हमला कर दिया जब वे शराब की जांच करने पहुंचे. मामला सूरत के अलथन इलाके के केएस अवतार होटल का है, जहां कारोबारी समीर शाह के जन्मदिन पर पार्टी चल रही थी.
जानकारी के मुताबिक, पार्टी के दौरान समीर शाह का 19 वर्षीय बेटा होटल के बाहर खड़ी एक गाड़ी में अपने दोस्तों के साथ शराब पी रहा था. पुलिस को इस बारे में सूचना मिली, तो टीम मौके पर पहुंची और वीडियो बनाने लगी. तभी युवक कार से बाहर निकला और पुलिसकर्मियों से बदसलूकी करने लगा. वायरल वीडियो में वह पुलिसकर्मियों को धक्का देते और हाथापाई करते हुए दिख रहा है.
पुलिस ने सात मोबाइल फोन और नकद किये बरामद
पुलिस ने कार से नौ कैन शराब, सात मोबाइल फोन और कुछ नकद बरामद किया. कार पर 'L' स्टिकर यानी लर्निंग लाइसेंस का स्टीकर लगा हुआ था, जिसे पुलिस ने जब्त कर लिया है. डीसीपी निधि ठाकुर ने बताया कि दो मामले दर्ज किए गए हैं एक शराब बरामदगी से जुड़ा और दूसरा पुलिसकर्मियों पर हमले से संबंधित. समीर शाह को गिरफ्तार किया गया है क्योंकि शराब सप्लायर ने बताया कि उसने समीर के कहने पर शराब दी थी. समीर के बेटे का ब्रीथ एनालाइजर टेस्ट भी फेल हुआ है, और उसके ब्लड व यूरिन के सैंपल जांच के लिए भेजे गए हैं. पुलिस यह तय कर रही है कि उसे नोटिस भेजा जाए या गिरफ्तार किया जाए.
और पढ़ें
- 'सब कुछ लुटा के होश में आए तो क्या किया', पीएसए हटाने की मांग पर ओवैसी ने CM उमर अब्दुल्ला पर कसा तंज
- Nashik Train Accident: नासिक में हुआ रेल हादसा, त्योहार पर घर जा रहे तीन युवक ट्रेन से गिरे, 2 की मौत 1 की हालत गंभीर
- Nirav Modi Case: 'अगले महीने होंगे ऐसे खुलासे जो सबको चौंका देंगे...', नीरव मोदी ने ब्रिटेन की अदालत में किया बड़ा दावा