menu-icon
India Daily

'महिलाओं की शिक्षा को धार्मिक रूप से हराम घोषित....', महिला शिक्षा को लेकर अफगानी विदेश मंत्री आमिर खान मुत्तक़ी ने कह दी बड़ी बात

Amir Khan Muttaqi Delhi PC: उन्होंने कहा कि जिन लोगों ने हमारे लोगों की ज़िंदगी बर्बाद की, वे भी काबुल में आजाद जिंदगी जी रहे हैं। हम ऐसा इसलिए कर रहे हैं ताकि लोगों को एहसास हो कि खून को खून से नहीं मिटाया जा सकता।

Kanhaiya Kumar Jha
'महिलाओं की शिक्षा को धार्मिक रूप से हराम घोषित....', महिला शिक्षा को लेकर अफगानी विदेश मंत्री आमिर खान मुत्तक़ी ने कह दी बड़ी बात
Courtesy: X

 Amir Khan Muttaqi Delhi PC: अफगानिस्तान के विदेश मंत्री आमिर खान मुत्तक़ी ने आज एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित किया. प्रेस वार्ता में पत्रकरों के विभिन्न सवालों का उन्होंने बेबाकी से जवाब दिया। पहली प्रेस वार्ता में महिला पत्रकारों की अनुपस्थिति पर मुत्तक़ी ने कहा कि यह कम समय की सूचना के कारण था. भागीदारी सूची विशिष्ट पत्रकारों के साथ तैयार की गई थी, यह न तो कोई तकनीकी समस्या थी और न ही जानबूझकर उन्हें बाहर रखा गया था. ऐसा जानबूझकर नहीं किया गया था.

उन्होंने कहा कि जिन लोगों ने हमारे लोगों की ज़िंदगी बर्बाद की, वे भी काबुल में आजाद जिंदगी जी रहे हैं। हम ऐसा इसलिए कर रहे हैं ताकि लोगों को एहसास हो कि खून को खून से नहीं मिटाया जा सकता। हमने उन सभी को माफ कर दिया जिन्होंने हमारे खिलाफ लड़ाई लड़ी। अगर अब भी किसी पर अत्याचार होता है, तो हमारे पास कानून हैं। हमारे गवर्नर और दूसरे लोगों के पास कोई विशेष सुरक्षा व्यवस्था नहीं है। मैं खुद काबुल में बिना किसी सिक्योरिटी के बाइक चलाता हूं. वही उन्होंने महिला शिक्षा और महिलाओं के अधिकार व उनकी स्वतंत्रता को लेकर पूछे गए सवालों का भी जवाब दिया। 

'हमारे स्कूलों में एक करोड़ छात्र पढ़ते हैं, जिनमें से 28 लाख लड़कियां हैं'

तालिबान शासन में महिलाओं की शिक्षा को लेकर पूछे गए सवाल का जवाब देते हुए उन्होंने कहा कि कहा कि हमारे दुनिया भर के उलेमाओं और मदरसों के साथ संबंध हैं, जिनमें देवबंद भी शामिल है। हमारे स्कूलों में एक करोड़ छात्र पढ़ते हैं, जिनमें से 28 लाख लड़कियां हैं। हमने महिलाओं की शिक्षा को धार्मिक रूप से 'हराम' घोषित नहीं किया है।

'अफगानिस्तान में इस्लामी शासन है, इस्लाम में सभी के अधिकार सुरक्षित हैं'

पत्रकारों के सवाल का जवाब देते हुए अफगानिस्तान के विदेश मंत्री आमिर ख़ान मुत्तक़ी ने कहा कि अफगानिस्तान में इस्लामी शासन है। इस्लाम में सभी के अधिकार सुरक्षित हैं, चाहे वह पुरुष हो या महिला। सभी को आजादी है। किसी पर कोई पाबंदी नहीं है। पिछले 40 सालों में जो कुछ भी हुआ है, चार साल पहले जब हमने शासन करना शुरू किया था, तो हमने उन ज्यादातर लोगों को माफ कर दिया, जिन्हें पहले सजा दी गई थी।