US Israel Iran War

जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में तीन दिनों से एनकाउंटर जारी, अब तक 3 आतंकी ढेर

इस आतंक रोधी अभियान में हाईटेक सर्विलांस सिस्टम और स्पेशल पैरा फोर्स के जवान शामिल हैं. जम्मू कश्मीर में सेना आतंकियों के खिलाफ लगातार ऑपरेशन चला रही है. कुछ दिन पहले ऑपरेशन महादेव में पहलगाम हमले में शामिल तीन आतंकियों को मार गिराया. 

Social Media
Gyanendra Sharma

जम्मू-कश्मीर के कुलगाम जिले में आतंकवाद विरोधी अभियान फिर से शुरू कर दिया. पिछले तीन दिनों से ये मुठभेड़ जारी है. पीटीआई की रिपोर्ट के अनुसार, शुक्रवार शाम को सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच शुरू हुई मुठभेड़ रविवार को कुलगाम के अखल इलाके में फिर से शुरू हो गई. मुठभे़ड़ में अब तक तीन आतंकी मारे गए हैं. 

आतंकवादियों की मौजूदगी की खुफिया जानकारी मिलने के बाद सुरक्षा बलों ने दक्षिण कश्मीर जिले के अखल में वन क्षेत्र में घेराबंदी और तलाशी अभियान शुरू किया, जिसके बाद रात भर मुठभेड़ शुरू हो गई. शुक्रवार शाम को शुरुआती गोलीबारी के बाद रात भर के लिए ऑपरेशन रोक दिया गया. अधिकारियों ने बताया कि घेराबंदी मज़बूत कर दी गई और अतिरिक्त सुरक्षा बल इलाके में भेजे गए. शनिवार सुबह फिर से गोलीबारी शुरू हुई, जिसमें तीन आतंकवादी मारे गए.

आतंकियों के खिलाफ ऑपरेशन जारी

इस आतंक रोधी अभियान में हाईटेक सर्विलांस सिस्टम और स्पेशल पैरा फोर्स के जवान शामिल हैं. जम्मू कश्मीर में सेना आतंकियों के खिलाफ लगातार ऑपरेशन चला रही है. कुछ दिन पहले ऑपरेशन महादेव में पहलगाम हमले में शामिल तीन आतंकियों को मार गिराया. 

सुलेमान, अफगान और जिब्रान पहलगाम आतंकी हमले में शामिल थे. लश्कर-ए-तैयबा का एक शीर्ष कमांडर सुलेमान पहलगाम और गगनगीर आतंकी हमलों का मास्टरमाइंड था. 22 अप्रैल को पहलगाम के बैसरन घाटी में 26 पर्यटकों की हत्या कर दी गई थी.