Assembly Election 2026 West Bengal Assembly Election 2026

'रूस से तेल खरीदने का भुगतना होगा अंजाम', ट्रंप ने भारत पर 25% टैरिफ बम फोड़ा, जानें कब से होगा लागू

तमाम अटकलों पर विराम लगाते हुए ट्रंप ने भारत पर टैरिफ बम फोड़ दिया है. बुधवार को डोनाल्ड ट्रंप ने ऐलान किया कि भारत को 1 अगस्त से अपने सामानों पर 25% टैरिफ देना होगा

Sagar Bhardwaj

तमाम अटकलों पर विराम लगाते हुए ट्रंप ने भारत पर टैरिफ बम फोड़ दिया है. बुधवार को डोनाल्ड ट्रंप ने ऐलान किया कि भारत को 1 अगस्त से अपने सामानों पर 25% टैरिफ देना होगा. ट्रंप ने यह भी कहा कि हम भारत पर रूस से तेल खरीदने के कारण यह टैरिफ लगा रहे हैं.

भारत को भुगतना होगा रूस से तेल खरीदने का अंजाम

टैरिफ का ऐलान करते हुए ट्रंप ने कहा, 'याद रखें, जबकि भारत हमारा दोस्त है लेकिन पिछले कुछ सालों में हमने अपेक्षाकृत कम व्यापार किया है क्योंकि भारत की टैरिफ की दरें बहुत ज्यादा है, दुनिया में सबसे अधिक. और उनके पास किसी भी देश की तुलना में सबसे कठोर और अप्रिय गैर-मौद्रिक व्यपार बाधाएं हैं. इसके अलावा उन्होंने हमेशा अपने सैन्य उपकरणों का बड़ा हिस्सा रूस से खरीदा है और वे चीन के साथ रूस के सबसे बड़े ऊर्जा खरीदार हैं, ऐसे समय में जब हर कोई चाहता है कि रूस यूक्रेन में हत्याएं बंद करे, सब कुछ ठीक नहीं है!'

भारत को जुर्माना भी देना होगा

उन्होंने आगे लिखा इसलिए भारत को 25% टैरिफ के साथ इन सब के लिए जुर्माना भी देना होगा, जो 1 अगस्त से शुरू हो जाएगा.  आप सभी का इस मामले पर ध्यान देने के लिए धन्यवाद

एक दूसरी पोस्ट में ट्रंप ने कहा कि अमेरिका का भारत के साथ हमारा भारी व्यापार घाटा है. इससे पहले ट्रंप ने मंगलवार को संकेत दिया था कि वे भारत पर 20-25 प्रतिशत का टैरिफ लगा सकते हैं.

व्यापार समझौते पर नहीं लग पाई मुहर

ट्रंप के टैरिफ से बचने के लिए भारत पिछले कुछ महीनों से अमेरिका से लगातार व्यापार समझौता करने में लगा हुआ था लेकिन कुछ मुद्दों को लेकर दोनों देशों में बात नहीं बन सकी.