दिल्ली के लाल किले के पास कार में धमाका, 8 की मौत और कुई घायल
दिल्ली के लाल किला मेट्रो स्टेशन के पास बड़ा धमाका हुआ है. धमाका खड़ी हुई कार में हुआ है. इसके बाद इलाके में दशहत मच गई है. धमाके के बाद कार में भीषण आग लग गई.
नई दिल्ली: दिल्ली के लाल किला मेट्रो स्टेशन के पास बड़ा धमाका हुआ है. धमाका खड़ी हुई कार में हुआ है. इसके बाद इलाके में दशहत मच गई है. धमाके के बाद कार में भीषण आग लग गई. जानकारी के अनुसार अब तक 8 की मौत हो गई है.
धमाके के बाद गाड़ी में भीषण आग लग गई है. उसकी चपेट में तीन और गाड़ियां भी आ गईं. धमाके की जो तस्वीरें आ रही हैं वो भयानक है. यह धमाका मेट्रो स्टेशन के गेट नंबर 1 पर हुआ है. मौके पर पुलिस और दमकल कर्मी पहुंच गए हैं.
आसपास खड़ी तीन और गाड़ियां भी जल गईं
धमाके के बाद आग इतनी तेजी से फैली कि आसपास खड़ी तीन और गाड़ियां भी जल गईं. कार में भीषण आग लग गई और उसकी चपेट में तीन और गाड़ियां भी आ गईं. धमाके के बाद आसपास खड़ी गाड़ियों के भी शीशे टूट गए. जिस समय यह धमाका हुआ उस समय वहां पर काफी भीड़ थी. 2-3 घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है. धमाका कैसे हुआ है ये अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है.
फॉरेंसिक टीम घटनास्थल पर मौजूद
सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया. फायर विभाग के अधिकारियों ने बताया कि धमाके के कारणों की जांच की जा रही है. पुलिस ने पूरे इलाके को घेर लिया है और फॉरेंसिक टीम घटनास्थल पर मौजूद है. आसपास के CCTV फुटेज खंगाले जा रहे हैं.
ये धमाका सुरक्षा एजेंसियों के लिए अच्छी खबर नहीं है. लाल किला जैसे इलाके में धमाका होना आम बात नहीं है. यह धमाका ऐसे समय में हुआ है जब आज ही दिल्ली से सटे फरीदाबाद में 2900 किलो अमोनियम नाइट्रेट मिला है.