T20 World Cup 2026

कैलिफोर्निया के राम भक्तों ने अयोध्या को दान में दी एम्बुलेंस, चंपत राय ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

Ayodhya ke Ram: राम लला के प्राण प्रतिष्ठा के पहले ही सनातनियों का अपना भगवान के प्रति श्रद्धा देखने को मिल रही है इसी कड़ी में कैलिफोर्निया से राम भक्तों ने अयोध्या की स्वास्थ्य सुविधा को ध्यान में रखते हुए एम्बुलेंस दान दिया है.

Suraj Tiwari

Ayodhya ke Ram: अयोध्या में जैसे-जैसे राम लला प्राण प्रतिष्ठा की तिथि नजदीक आ रही है. भारत के साथ दुनिया भर में हर सनातन धर्मी इसको लेकर काफी उत्साहित नजर आ रहे हैं. हर कोई अपने-अपने तरीके से प्रभु राम के लिए अपनी श्रद्धा दिखा रहा है. वहीं बहुत से लोग राम लला के नाम पर ट्रस्ट को उपहार भी भेंट कर रहे हैं. ऐसे ही ब्रिटेन के कैलिफोर्निया से राम भक्तों ने अयोध्या की स्वास्थ्य सुविधा को ध्यान में रखते हुए एम्बुलेंस दान दिया है.

एम्बुलेंस और शव वाहन नगर निगम को समर्पित

कैलिफोर्निया के राम भक्तों द्वारा श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट को सौंपे गए एम्बुलेंस और शव वाहन को ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया. एम्बुलेंस और शव वाहन को रवाना करने से पहले उसकी विधि विधान मंत्रोचार तरीके से पूजा अर्चना भी की गई. ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ने इस दौरान मीडिया से बात करते हुए कहा, 'संत के शिष्यों ने यहां आने वाले लोगों के लिए एम्बुलेंस और शव वाहन नगर निगम को समर्पित की है... सारे देश में सेवा की यह भावना बढ़ती रही तो यह समाज की जागरूकता का प्रतीक होगा और संसार में भारत की एक छाप छोड़ेगा.'