US Israel Iran War IPL 2026

'ये BCCI vs पाकिस्तान मैच है...', भारत-पाक मैच को लेकर केंद्र पर बरसीं शिवसेना नेता, जनता से की लाइव टेलीकॉस्ट के बॉयकॉट की अपील

Asia Cup 2025, IND vs PAK: भारत-पाकिस्तान के बीच होने वाले मुकाबले को लेकर बवाल मचा हुआ है. ऐसे में शिवसेना की राज्यसभा सांसद प्रियंका चतुर्वेदी ने इस मुकाबले को BCCI बनाम पाकिस्तान मैच बताया है.

Social Media
Praveen Kumar Mishra

Asia Cup 2025, IND vs PAK: भारत और पाकिस्तान के बीच एशिया कप में दुबई में होने वाले मुकाबले को लेकर भारत में बवाल मचा हुआ है. तमाम लोग इस मुकाबले का बॉयकॉट कर रहे हैं और मैच को नहीं देखने की अपील कर रहे हैं. इसी कड़ी में अब शिवसेना की राज्यसभा सांसद प्रियंका चतुर्वेदी ने अपनी प्रतिक्रिया दी है और उन्होंने इसका बॉयकॉट करने की बात कही है.

बता दें कि प्रियंका ने तो यहां तक कह दिया था कि यह मुकाबला भारत बनाम पाकिस्तान नहीं बल्कि BCCI बनाम पाकिस्तान होने वाला है. पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद से ही पाकिस्तान के साथ सभी संबंधों को खत्म कर देना चाहिए और किसी तरह के खेल में भी हिस्सा नहीं लेना चाहिए. तो वहीं एक अलग वर्ग का मानना है कि खेल को इससे दूर रखना चाहिए. ऐसे में प्रियंका ने बड़ा बयान दिया है.

प्रियंका चतुर्वेदी ने मुकाबले को लेकर दिया बड़ा बयान

आज भारत और पाकिस्तान के बीच एशिया कप का मैच है. लेकिन मैं इसे भारत बनाम पाकिस्तान नहीं बल्कि बीसीसीआई की क्रिकेट टीम बनाम पाकिस्तान कहूंगी. क्योंकि जो लोग भारत और अपने देश का समर्थन करते हैं, उन्होंने बीसीसीआई और केंद्रीय सरकार से अपील की थी कि ऐसा कभी नहीं होना चाहिए. पहलगाम में हुए आतंकी हमले में मारे गए परिवारों ने भी इस मैच के खिलाफ अपील की थी लेकिन इसके बावजूद यह मैच हो रहा है. हम देख रहे हैं कि वहां हरी झंडी क्यों दिखाई जा रही है? हम पाकिस्तान के साथ द्विपक्षीय मैच नहीं खेलते केवल बहुपक्षीय मैच खेलते हैं."

चतुर्वेदी ने बीजेपी सरकार पर निशाना साधते हुए कहा, "सिंधु ऑपरेशन के बाद भारत की राष्ट्रीय सुरक्षा नीति में परिवर्तन की बात कही गई थी. कहा गया था कि आतंकवाद के साथ कोई व्यापार, बातचीत या पानी नहीं होगा. लेकिन आज हम देख रहे हैं कि क्रिकेट मैच के माध्यम से पाकिस्तान के साथ जुड़ाव बढ़ाया जा रहा है."

प्रियंका चतुर्वेदी ने की बहिष्कार की मांग

उन्होंने लोगों से अपील की कि वे इस मैच का बहिष्कार करें और इसे लाइव न देखें. चतुर्वेदी ने कहा, "यह मैच झूठा है. हम इस मैच का टेलीकास्ट नहीं देखना चाहते, चाहे वह टीवी, मोबाइल ऐप या किसी अन्य माध्यम से हो. अगर बीसीसीआई की टीम इस मैच को जीत भी जाती है, तो यह उन लोगों को समर्पित होगा, जिन्होंने हमारे देश के खिलाफ आतंकवाद का समर्थन किया."