menu-icon
India Daily

‘यमुना के पानी में मिला है जहर’... केजरीवाल के आरोप को लेकर सबूत इक्ट्ठा करेगा EC

Arvind Kejriwal On Yamuna Water: अरविंद केजरीवाल ने चुनाव आयोग को जवाब देते हुए कहा कि हरियाणा से आने वाला यमुना का पानी अत्यधिक प्रदूषित था, जिसमें अमोनिया का स्तर बहुत ज्यादा था, जो मानव स्वास्थ्य के लिए खतरनाक है. उन्होंने इसे जहर मिलाने का आरोप लगाया, और कहा कि सुरक्षित पानी एक बुनियादी मानव अधिकार है. चुनाव आयोग से इस मुद्दे को बंद करने की अपील की.

Shilpa Shrivastava
‘यमुना के पानी में मिला है जहर’... केजरीवाल के आरोप को लेकर सबूत इक्ट्ठा करेगा EC

Arvind Kejriwal On Yamuna Water: चुनाव आयोग ने हरियाणा सरकार पर दिल्ली के पानी में जहर मिलाने के आरोप को लेकर सबूत मांगे थे जिसके बाद, आम आदमी पार्टी के प्रमुख अरविंद केजरीवाल ने कहा था कि हरियाणा से जो कच्चा पानी आ रहा है वो काफी प्रदूषित है और लोगों की हेल्थ के लिए हानिकारक है. उन्होंने कहा कि दिल्ली जल बोर्ड (DJB) के सीईओ ने एक पत्र में यह स्वीकार किया था कि यमुना नदी के पानी में अमोनिया का लेवल 6.5ppm था, जबकि DJB के वाटर ट्रीटमेंट प्लांट 1ppm तक के पानी को ही साफ कर सकते थे.

चुनाव आयोग के सूत्रों ने बताया कि वे केजरीवाल के जवाब की जांच कर रहे हैं, लेकिन जहर मिलाने वाली बात गलत साबित हो रही है. आयोग के अधिकारियों ने कहा कि केजरीवाल ने केवल अमोनिया के स्तर की बात की है, जिसे पहले दिल्ली और पंजाब के मुख्यमंत्री उठा चुके हैं, और आयोग इसे अलग से देख रहा है.

इंस्ट्रियल वेस्ट को नहीं किया गया कंट्रोल- केजरीवाल

केजरीवाल ने अपने जवाब में कहा कि हरियाणा से इंस्ट्रियल वेस्ट को कंट्रोल नहीं किया गया जिसके चलते यमुना में टॉक्सिसिटी बढ़ी है, और यह एक सार्वजनिक स्वास्थ्य संकट का कारण बन रहा है. उन्होंने कहा कि ऐसे पानी का सेवन गंभीर हेल्थ प्रॉब्लम्स और मृत्यु का कारण बन सकता है. उनका कहना था कि सुरक्षित पीने का पानी हर किसी के लिए बेहद जरूरी है, और इस मुद्दे को उठाना कोई अपराध नहीं हो सकता.

केजरीवाल ने यह भी कहा कि उनका बयान लोकतंत्र और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता का उल्लंघन नहीं करता. उन्होंने चुनाव आयोग से आग्रह किया कि इस मुद्दे को बंद किया जाए और कहा कि दिल्ली और पंजाब के मुख्यमंत्री जल्द ही चुनाव आयोग से बैठक की मांग करेंगे.