IPL 2026 West Bengal Assembly Election 2026 Assam Assembly Election 2026

Arvind Kejriwal: केजरीवाल के घर से मिले दस्तावेज में जासूसी का जिक्र, तलाशी के दौरान अहम सबूत लगे हाथ

Arvind Kejriwal:सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक अरविंद केजरीवाल ED के अधिकारियों की जासूसी कर रहे थे और जांच एजेंसी को इसके सबूत मिले हैं. जांच एजेंसी के अधिकारियों ने आगे की जांच और कार्रवाई के लिए मामले को एजेंसी के उच्च अधिकारियों के पास भेज दिया है.

India Daily Live

Arvind Kejriwal: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के बाद विरोध-प्रदर्शन का दौर जारी है. इंडिया टुडे टीवी के सूत्रों के मुताबिक दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ED के अधिकारियों की जासूसी कर रहे थे. गुरुवार रात उनकी गिरफ्तारी के दौरान बरामद एक दस्तावेज से इस बात के संकेत मिले है. सूत्रों ने कहा कि एजेंसी ने अरविंद केजरीवाल के आवास पर तलाशी के दौरान लगभग 150 पन्नों का एक दस्तावेज बरामद किया. सूत्रों ने बताया कि दस्तावेज में ED के शीर्ष दो अधिकारियों के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी थी.

सूत्रों के मुताबिक केजरीवाल के आवास पर तलाशी के दौरान अधिकारियों को एक दस्तावेज मिला जिसमें एक विशेष निदेशक स्तर के अधिकारी और एक संयुक्त निदेशक स्तर के अधिकारी से संबंधित संवेदनशील जानकारी थे. सुरक्षा कारणों से दोनों अधिकारियों की पहचान गुप्त रखी गई है. तलाशी अभियान के दौरान अधिकारियों की नजर दस्तावेज पर पड़ी और उन्होंने तुरंत उसे जब्त कर लिया.

केजरीवाल के घर से बरामद दस्तावेज में अहम खुलासे

मौके पर मौजूद अधिकारी हैरान रह गए क्योंकि उनमें से एक अधिकारी तलाशी अभियान के दौरान मौजूद था. संयुक्त निदेशक स्तर का अधिकारी जिसका नाम दस्तावेज में है, वर्तमान में कथित शराब नीति घोटाले की जांच की देखरेख कर रहा है. जांच एजेंसी के अधिकारियों ने आगे की जांच और कार्रवाई के लिए मामले को एजेंसी के उच्च अधिकारियों के पास भेज दिया. ईडी ने मामले की संवेदनशील प्रकृति का हवाला देते हुए चल रही जांच के संबंध में कोई भी आधिकारिक बयान देने से परहेज किया है.

AAP के खिलाफ सबूत पेश कर सकती है ED 

जांच एजेंसी आज पहली बार दिल्ली शराब नीति घोटाले में आम आदमी पार्टी के खिलाफ सबूत पेश कर सकती है. उन्होंने गोवा के आप उम्मीदवारों के बयान दर्ज किए हैं जिन्होंने आरोप लगाया था कि उन्हें चुनाव लड़ने के लिए नकद भुगतान किया गया था. सूत्रों ने बताया कि यह वही पैसा है जो कथित तौर पर शराब घोटाले में आप को मिला था.