T20 World Cup 2026

Amravati Crime News: गाय चराने वाली महिला की गला काटकर हत्या, खेत में मिली लाश

Amravati Crime News: महाराष्ट्र के अमरावती में एक दर्दनाक घटना सामने आई है. करीब 40 साल की महिला की गला काटकर हत्या कर दी गई है. महिला गाय चराती थी और खेत में अपनी पति के काम में हाथ बंटाती थी. महिला की हत्या की जानकारी के बाद पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और जांच पड़ताल में जुट गई. बताया जा रहा है कि पुलिस फॉरेंसिक टीम और डॉग स्क्वॉड की मदद से हत्यारों तक पहुंचने की कोशिश कर रही है.

Social Media
India Daily Live

Amravati Crime News:  अमरावती में एक महिला की गला काटकर हत्या का मामला सामने आया है. वारदात की जानकारी के बाद पुलिस डॉग स्क्वॉड की मदद से दोषियों तक पहुंचने की कोशिश में जुटी है. घटना वरुड तालुक के एकलविहिर इलाके की है. फिलहाल, पुलिस ने महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और परिजन की शिकायत के आधार पर अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज किया है.

पीड़िता की पहचान 40 साल की नलिनी के रूप में हुई है. स्थानीय लोग जब शाम करीब साढ़े सात बजे खेत की ओर गए, तो देखा कि नलिनी की लाश पड़ी हुई है. उसके गले पर धारदार हथियार से वार के निशान थे. गांव के लोगों ने इस बारे में पुलिस को सूचना दी.

पत्नी घर नहीं लौटी, तो पति ने गांव के लोगों के साथ शुरू की खोजबीन

घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने गांव के लोगों से नलिनी के बारे में जानकारी जुटाई. प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, नलिनी गांव में पिछले 20 से 30 सालों से गाय चराती थी. बुधवार शाम 6 बजे के आसपास नलिनी का पति शालिकराम धुर्वे खेत से घर घर लौटा था. काफी देर बाद जब नलिनी घर नहीं आई, तो स्थानीय लोगों की मदद से उसने तलाश शुरू की, लेकिन सफलता नहीं मिली.

अगली सुबह यानी गुरुवार को भी नलिनी की तलाश जारी रही. इसी बीच, गांव के लोगों ने शाम को करीब 7 बजकर 30 मिनट पर नलिनी की लाश देखी. फिर पुलिस को इसकी जानकारी दी गई. नलिनी के परिवार में पति शालिकराम धुर्वे, 20 साल का बेटा शेखर, 18 साल की बेटी शुभांगी है. बेटे की शिकायत के आधार पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 103(1) के तहत मामला दर्ज किया है.