West Bengal Assembly Election 2026 Assembly Election 2026

'4 जून को शेयर बाजार में हुआ इतिहास का सबसे बड़ा घोटाला', राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री मोदी पर लगाए गंभीर आरोप

राहुल गांधी ने कहा कि 4 जून को शेयर बाजार में बहुत बड़ा घोटाला हुआ. लोगों ने प्रधानमंत्री मोदी और अमित शाह की भविष्यवाणी के बाद शेयरों में पैसा लगाया और उनके 30 लाख करोड़ डूब गए.

PTI
India Daily Live

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने आज एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की और शेयर बाजार को लेकर प्रधानमंत्री मोदी और अमित शाह द्वारा की गई भविष्यवाणी को लेकर उन पर गंभीर आरोप लगाए. राहुल गांधी ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी और अमित शाह की भविष्यवाणी की वजह ले 4 जून को निवेशकों के 30 लाख करोड़ डूब गए. उन्होंने कहा कि 4 जून को शेयर बाजार में बहुत बड़ा घोटाला हुआ है और इसकी संयुक्त संसदीय समिति (Joint Parliamentary Committee ) से जांच होनी चाहिए. 

पीएम को पता था कि नतीजे उनके मुताबिक नहीं आएंगे

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी, गृह मंत्री अमित शाह को पता था कि 4 जून को नतीजे उनके मुताबिक नहीं आएंगे, इसके बावजूद उन्होंने लोगों को शेयर बाजार में पैसा लगाने को कहा और निवेशकों को करोड़ों का चूना लगा दिया.

क्या आप इसकी शिकायत करेंगे

यह पूछे जाने पर कि क्या आप इसको लेकर कोई शिकायत करने जा रहे हैं? इस पर राहुल गांधी ने कहा कि हम इस पर कार्रवाई करने का विचार बना रहे हैं. उन्होंने कहा कि यह कोई मामूली बात नहीं है. रिटेल निवेशकों के लाखों-करोड़ों डूबे हैं. इसलिए इस मामले की जांच होनी चाहिए.